फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्ती में दगाबाजी: पति का दोस्त निकला पत्नी का हत्यारा, पूछताछ में उगला चौंकाने वाला राज

Sat, 07 Nov 2020 03:03 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
1 of 5
मृतका रेखा का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद के मोहल्ला आसफाबाद प्रेमनगर में हुई महिला की हत्या के मामले का पुलिस ने शनिवार को खुलासा कर दिया। महिला की हत्या उसके पति के दोस्त ने गला दबाकर की थी। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने अपना गुनाह कबूल किया। उसने बताया कि महिला से उसके विवाहेतर संबंध थे। वह पत्नी को छोड़ने के लिए उस पर दबाव बना रही थी। इसलिए उसको गला दबाकर मार डाला। अगली स्लाइड्स में पढ़ें पूरा घटनाक्रम....  
विज्ञापन

2 of 5
रेखा हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
थाना रसूलपुर क्षेत्र के आसफाबाद प्रेमनगर में ज्वाला प्रसाद की पत्नी रेखा देवी (32) अपने बच्चों के साथ रहती थी। उसका पति पानीपत में प्राइवेट नौकरी करता है। शुक्रवार को सुबह रेखा अपने बिस्तर पर मृत अवस्था में मिली। बच्चों ने मां के न उठने की जानकारी पड़ोस में रहने वाले अपने चाचा अमित कुमार और ताऊ बॉबी को दी। 
विज्ञापन

3 of 5
मृतका रेखा के परिजन - फोटो : अमर उजाला
मृतका रेखा के देवर अमित कुमार ने थाना मटसेना के गांव जमालपुर निवासी रामऔतार सिंह के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। रामऔतार सिंह मृतका के पति का दोस्त है। उसका रेखा के घर पर आना-जाना था। गुरुवार की शाम को वह रेखा के घर आया था। 

4 of 5
हत्यारोपी रामऔतार, रेखा का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
मृतका के देवर ने आरोप लगाया कि रामऔतार ने रेखा की हत्या की और यहां से भाग गया। पुलिस ने देवर की तहरीर पर रामऔतार के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रेखा हत्याकांड का आरोपी रामऔतार - फोटो : अमर उजाला
क्षेत्राधिकारी शहर (सीओ सिटी) हरिमोहन ने बताया कि आरोपी रामऔतार ने रेखा की हत्या करना कबूल कर लिया है। दोनों के बीच विवाहेतर संबंध थे। आरोपी ने बताया कि रेखा बार-बार उस पर पत्नी को छोड़ने का दबाव बनाती थी। इसी के चलते उसने इस वारदात को अंजाम दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें