आगरा के कारोबारी रोहित धूपड़ की पत्नी रितू (38) और दो बेटियां कायरा (3), सचिका (6) की मौत का रहस्य गहराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में तीन की मौत की वजह स्पष्ट नहीं हुई है। इसके कारण तीनों को विसरा सुरक्षित रखवाया गया है। अभी तक मौत की वजह दम घुटना मानी जा रही था। लेकिन अब मां और बेटियों की मौत पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 6
मृतक मां-बेटियों के फाइल फोटो
रविवार को पॉश कॉलोनी पांडव नगर स्थित एक आलीशान कोठी के बंद बाथरूप में रितु और दोनों बेटियों के शव मिले थे। एक तरफ मां का शव पड़ा था। पास ही दोनों बेटियों के शव थे। मौका-ए-वारदात देखकर माना जा रहा है कि मां-बेटियों को जान बचाने का मौका तक नहीं मिला। रितू गेट से थोड़ी दूरी पर थीं।
विज्ञापन
3 of 6
बाथरूम में जांच करता अधिकारी
मौके पर पहुंची फील्ड यूनिट ने यह भी देखा कि वहां करंट तो नहीं फैल गया था। ऐसा इसलिए किया क्योंकि यह बात गले नहीं उतर रही थी कि महिला गेट नहीं खोल पाई। हालांकि करंट फैलने के साक्ष्य नहीं मिले। परिवार के अन्य सदस्य रोजाना ही शाम को घर आते हैं। सुबह के नाश्ते के बाद ये लोग दुकान पर चले गए थे, लेकिन रविवार की रात कारोबारी के परिवार के लिए काली रात बन गई।
4 of 6
पति रोहित के साथ रितु
पास के कैमरों से पता चला कि रितू दोपहर को 1:15 बजे घर से बाहर निकली थीं। दस मिनट बाद ही वापस आ गईं। माना जा रहा है कि वह इसी के बाद नहाने के लिए गईं। बाथरूम में एग्जॉस्ट फैन है लेकिन यह बंद था। गैस फैलने की वजह यह भी रही कि इसे निकलने का रास्ता नहीं मिला। घर में एक तरफ एक प्लेट में छोले रखे मिले। इनके सैंपल लिए गए। माना जा रहा है कि बाथरूम जाने से पहले मां, बेटियों ने छोले खाए थे।
विज्ञापन
5 of 6
बेटियों के शव को देखकर रोते परिजन
सोमवार सुबह डॉक्टरों के पैनल ने मां और दोनों बेटियों के शवों का पोस्टमार्टम किया। रिपोर्ट में तीनों की मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। मौत का कारण पता न चल सकने के कारण तीनों का बिसरा सुरक्षित रख दिया गया है।
इन बिंदुओं पर जांच
- ऐसी क्या परिस्थिति बनी कि जो रितू और दोनों बेटियां बाथरूम से बाहर नहीं निकल पाईं?
- क्या एलपीजी इतनी तेजी से फैल सकती है कि इंसान को हिलने तक का मौका न मिले?
- एग्जॉस्ट फैन बंद था, लेकिन इसके जंगले से गैस बाहर क्यों नहीं निकली?
- किचन में एक प्लेट में रखे छोले थोड़े से ही क्यों खाए गए?
- कहीं ऐसा तो नहीं हुआ कि नहाने के दौरान पहले करंट फैला और फिर गैस लीक हुई?
रोहित की छोटी बेटी कायरा का 27 फरवरी को जन्मदिन था। इसकी तैयारी चल रही थी, लेकिन इस घटना ने परिवार की सारी खुशियां छीन लीं। दादा डॉक्टर नवीन खुराना, पिता रोहित और अन्य परिजन के आंसू नहीं थम रहे हैं। रोहित ने कई बार कायरा को गले से लगाकर कहा कि उठ बेटा, तेरा बर्थ डे, देख, तेरे लिए सब गिफ्ट लाएं हैं। पड़ोस की महिला ने कहा, बेटा चुप हो जा। जवाब मिला, आंटी कैसे चुप हो जाउं, मेरी तो दुनिया लुट गई।