फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के बीच पसर गया मातम, पति-पत्नी के झगड़े में ससुर ने दामाद की पीट-पीटकर ली जान

Sat, 23 Feb 2019 04:48 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 2
फाइल फोटो
दिल्ली के राजा पार्क इलाके में शुक्रवार को जिस घर में शादी की खुशियां मनाई जा रही थी वहां मातम पसर गया। पति पत्नी के बीच झगड़ा इतना बढ़ गया कि एक युवक ने अपने भाई के साथ मिलकर ससुर की पीट-पीट कर हत्या कर दी। मृतक की पहचान मोहम्मद ताहिर के रूप में हुई है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।

पुलिस के मुताबिक ताहिर सपरिवार सुल्तानपुरी के एफ ब्लॉक में रहता था और मीट की दुकान चलाता था। ताहिर के बेटे आसिफ ने बताया कि परिवार में पिता के अलावा उसकी मां, छोटा भाई और बहन है। उसकी बहन रेहाना की शादी मोहम्मद अली से हुई है।

वह ससुराल में रहती है। 23 फरवरी को आसिफ की शादी तय हुई थी। बारात को संगम विहार जाना था। गत 14 फरवरी को वह अपनी बहन को लेने उसके ससुराल गया। जहां जीजा से उसकी कहासुनी हो गई। वह अपनी बहन को लेकर आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को मोहम्मद अली अपने भाई शाहनवाज के साथ अपनेे ससुराल पहुंचा। जहां रेहाना को लेकर उसका आसिफ से झगड़ा हो गया। आरोप है कि इस विवाद में मोहम्मद अली ने अपने भाई के साथ मिलकर ससुर ताहिर की पिटाई कर दी।

ताहिर के अचेत होने के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए। ताहिर को पास के अस्पताल में ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आरोपियों की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें