सैफई के मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स कॉलेज हॉस्टल में बाह के जरार की बैडमिंटन खिलाड़ी सलोनी की आत्महत्या के मामले में बुधवार को पुलिस ने केस दर्ज कर कोच की पत्नी यामिनी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं, सलोनी के परिवारीजनों ने भी अपनी चुप्पी तोड़ी है। बेटी की हत्या की आशंका जताते हुए न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन
2 of 6
बैडमिंटन खिलाड़ी सलोनी (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
बाह के जरार निवासी विजय शर्मा की बेटी सलोनी ने दो साल पहले मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स कॉलेज हॉस्टल में दाखिला लिया था। उसी साल बरेली में हुए स्टेट बैडमिंटन में उसने रजत पदक जीता था। गोरखपुर की हार के बाद तनाव झेल रही सलोनी ने कोच की पत्नी यामिनी को लेकर सवाल उठाते हुए सुसाइड नोट लिखा था।
विज्ञापन
3 of 6
पुलिस की गिरफ्त में कोच की आरोपी पत्नी
- फोटो : अमर उजाला
सलोनी के परिजनों की ओर से तहरीर नहीं मिलने पर पुलिस ने यामिनी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इटावा के एसएसपी संतोष कुमार मिश्रा ने मामले में कड़ी कार्रवाई किए जाने की बात कही है।
4 of 6
सलोनी के पिता और अन्य परिजन
- फोटो : अमर उजाला
बुधवार को सलोनी के पिता विजय शर्मा ने चुप्पी तोड़ी। उन्होने बेटी की हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए कहा कि 18 फट की ऊंचाई पर लगे पंखे तक आखिर सलोनी कैसे पहुंची। फंदा बनी साड़ी उसके रूम में कैसे आई। जब रूम में उसके साथ दो बेटियां और थीं तो किसी को भनक क्यों नहीं लगी?
उन्होंने कहा कि बेटी की हत्या की गई है। इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, जिससे दोषियों को सजा मिले। उन्होंने इसके लिए हर स्तर पर लड़ने की बात कही। दोहराया कि उनकी खिलाड़ी बेटी आत्महत्या नहीं कर सकती। वहीं शोक में डूबे जरार कस्बे के लोग भी सलोनी की मौत की निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
सलोनी के साथ ही हॉस्टल में बैडमिंटन का प्रशिक्षण ले रहे उसके छोटे भाई वंदन ने भी हॉस्टल छोड़ दिया है। वह अपना सामान समेट कर घर आ गया। साथ ही घटना के बाद से वह सहमे में है। उसकी आंखों के सामने सलोनी की मौत का खौफ साफ दिख रहा है।