मैनपुरी के किशनी के कश्यप नगर में चांदनी की हत्या उसके सगे भाइयों ने की। हत्या के बाद शव को जमीन में दफन कर दिया। पुलिस ने खोदाई के बाद शव निकाला। शव बुरी हालत में था और उसे कहीं ले जाना नामुमकिन था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद चांदनी का शव उसके पति अर्जुन को सौंप दिया। चांदनी का अंतिम संस्कार किशनी में ही किया गया लेकिन अर्जुन के मन में ये टीस थी कि वो पत्नी का अंतिम संस्कार अपने गांव नहीं कर सका। अर्जुन ने चांदनी से प्रेम विवाह किया था। अंतिम संस्कार के दौरान अर्जुन फूट-फूटकर रोया। आन की खातिर एक और प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत हो गया। अगली स्लाइड में पढ़िए पूरा घटनाक्रम...
विज्ञापन
2 of 6
प्रेमी युगल ने मंदिर में रचाई थी शादी
- फोटो : अमर उजाला
प्रतापगढ़ जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के गांव टोडरपुर निवासी अर्जुन जाटव (हाल पता त्रिलोकपुरी दिल्ली) ने चांदनी कश्यप पुत्री उदयवीर निवासी कश्यपनगर फरेंजी से प्रेम विवाह किया था। 17 नवंबर से चांदनी लापता थी। 10 दिसंबर को दिल्ली के मयूर विहार थाने की पुलिस गांव पहुंची तो युवती की हत्या कर शव खेत में गाड़ने की जानकारी मिली।
विगत शुक्रवार को खोदाई के दौरान शव खेत के बीच से बरामद हुआ। इस दौरान पुलिस ने युवती के घर पहुंचकर तलाशी ली तब वहां खून के धब्बे लगी शर्ट बरामद हुई। खोदाई से पहले दिल्ली पुलिस के एसआई मनोज कुमार तोमर ने चांदनी की मां सुखरानी से पूछताछ की। दिल्ली पुलिस का कहना है कि अपहरण के मामले को हत्या की धाराओं में तरमीम किया गया है।
4 of 6
पति अर्जुन जाटव के साथ चांदनी (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
चांदनी की हत्या गोली मारकर की गई थी। पुलिस की जांच में सामने आया है कि मां सुखरानी के उकसाने पर भाई सुधीर और सुशील ने चांदनी की पिस्टल से गोली मारकर हत्या की थी। मौसी के लड़के जयवीर ने शव को दफनाने में सहयोग किया था। शव गाड़ने से पहले वहां नमक भी डाला गया।
विज्ञापन
5 of 6
चांदनी हत्याकांड: आरोपी भाई को ले जाती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
प्रेम विवाह करने से चांदनी के परिजन नाराज थे। चांदनी से बात करते हुए उन्होंने नाराजी खत्म होने की बात कहते हुए सुनील को उसे लाने के लिए भेजा था। 17 नवंबर को वह कश्यपनगर आई, उसी रात को सुधीर और सुशील ने हत्या कर दी थी। सुनील ने इसका विरोध भी किया तो उसे धमका कर दिल्ली भगा दिया था।
प्रतापगढ़ जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के गांव टोडरपुर निवासी अर्जुन जाटव दिल्ली के त्रिलोकपुरी में रहकर एक फैक्टरी में काम करता है। इसी मोहल्ले में बुआ के घर रह रही चांदनी से युवक की जान पहचान हो गई। दोनों के बीच आठ साल से प्रेम संबंध थे। 12 जून 2020 को अर्जुन और चांदनी ने प्रतापगढ़ जाकर घरवालों की मर्जी के खिलाफ मंदिर में शादी कर ली। इसके बाद दोनों दिल्ली में आकर रहने लगे। 17 नवंबर को चांदनी भाई के बुलाने पर गांव घूमने के लिए आई थी। इसके बाद से वह लापता थी।