फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासगंज: जमीनी विवाद में भाई ने भाई को गोली मारकर उतारा मौत के घाट

Sat, 30 Jan 2021 12:08 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
विज्ञापन
1 of 5
कासगंज: पटियाली में हत्याकांड के बाद विलाप करता परिवार - फोटो : अमर उजाला
कासगंज जनपद की पटियाली कोतवाली क्षेत्र के गांव गढ़िया नरसु में जमीन के बंटवारे को लेकर रिश्तों का कत्ल हुआ है। भाई ने ही गोली मारकर भाई की हत्या कर दी। हत्या की पृष्ठभूमि में दूसरा भाई, भाभी-भतीजा भी शामिल हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पत्नी ने चार नामजदों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। सभी आरोपी फरार हैं पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

2 of 5
कासगंज: हत्याकांड के बाद विलाप करता मृतक का परिवार - फोटो : अमर उजाला
घटना शुक्रवार सुबह लगभग छह बजे की है। गांव गढ़िया नरसु निवासी रतभान(40) पुत्र रामजानकी सिंह चार भाई थे। माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। एक भाई दिल्ली में रहता है। 17 बीघा पुस्तैनी जमीन है। इस जमीन के बंटवारे को लेकर गांव में रह रहे तीन भाइयों के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते यह वारदात हुई है। 
विज्ञापन

3 of 5
कासगंज: हत्याकांड के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
रतभान अपने परिवार के साथ सुबह दिल्ली जाने के लिए घर से निकला। मृतक की पत्नी नीरज का आरोप है कि जब गांव से कुछ दूर पहुंचे तो उनके जेठ भारत सिंह, नत्थू सिंह एवं भारत की पत्नी मीरा देवी, बेटा शुभम ने रास्ते में उनके पति को घेर लिया और फिर भारत सिंह ने पीठ में तमंचे से गोली मार दी। उसके बाद सभी आरोपी भाग गए। 

4 of 5
कासगंज हत्याकांड: हत्या के बाद पहुंचे एसप मनोज सोनकर - फोटो : अमर उजाला
हत्याकांड की सूचना पर एसपी मनोज सोनकर, सीओ पटियाली गवेंद्र गौतम, कोतवाली प्रभारी बीके सिंह मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृतक की पत्नी की तहरीर के आधार पर भारत सिंह, नत्थू सिंह, शुभम और मीरा देवी के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। इधर सभी आरोपी फरार हो गए हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फ्लैग मार्च करती कासगंज पुलिस - फोटो : अमर उजाला
जमीन के बंटवारे में भाई ने भाई को गोली मारकर हत्या कर दी है। मृतक की पत्नी ने अपने दो जेठ, एक जेठानी और भतीजे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी कराई जाएगी। - मनोज सोनकर, एसपी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें