रोते बिलखते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला।
कच्ची उम्र के प्यार के चक्कर में गंवाई जान!
दोनों किशोरों को जहर देकर हत्या की गई है, या फिर उन्होंने खुदकुशी की है, यह तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही स्पष्ट होगा, लेकिन गांव वालों की बातों पर यकीन करें तो सामने आ रहा है कि दोनों का एक ही लड़की से दोस्ती थी। दोनों अक्सर उस लड़की से मिलने जाते थे। इसे लेकर लड़की के घरवालों ने आपत्ति भी जताई थी। पता चला है कि दोनों दोस्तों ने या तो उस लड़की के चक्कर में जहर खा लिया, या फिर उनके साथ कोई अनहोनी हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।