फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुर्का पहनकर अदालत में सरेंडर करने पहुंचा भाजपा नेता का हत्यारोपी, पुलिस को भनक तक नहीं लगी

Fri, 06 Nov 2020 12:19 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
1 of 5
भाजपा नेता का हत्यारोपी दुर्गेश यादव - फोटो : अमर उजाला
भाजपा के नगला बीच मंडल उपाध्यक्ष दयाशंकर उर्फ डीके गुप्ता हत्याकांड में शामिल शार्पशूटर दुर्गेश यादव ने गुरुवार को सीजेएम (मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट) न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। हत्यारोपी पुलिस को चकमा देकर बुर्का और महिलाओं की चप्पल पहनकर न्यायालय प्रांगण में पहुंचा था, पुलिस को समर्पण की भनक तक नहीं लगी। न्यायालय कक्ष में जाने से पहले गैलरी में उसने बुर्का उतार दिया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
भाजपा नेता दयाशंकर गुप्ता का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
टूंडला में नगला बीच में भाजपा के दयाशंकर उर्फ डीके गुप्ता की हत्या 16 अक्तूबर को हुई थी। हत्या के मामले में पुलिस ने 25 अक्तूबर को सात आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। बकौल पुलिस जमीनी विवाद के चलते डीके गुप्ता की हत्या सुपारी देकर कराई गई थी।
 
विज्ञापन

3 of 5
भाजपा नेता की फाइल फोटो और पकड़े गए हत्यारोपियों की जानकारी देते एसएसपी फिरोजाबाद - फोटो : अमर उजाला
हत्या की सुपारी लेने वालों में शामिल थाना सिरसागंज के नगला नरेनी निवासी दुर्गेश पुत्र चंद्रपाल फरार चल रहा था। पुलिस की टीमें उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रहीं थी। लेकिन आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा। दुर्गेश ने अदालत में आत्मसमर्पण के लिए अर्जी लगाई थी। 

संबंधित खबरः भाजपा नेता हत्याकांडः सुपारी देकर भाड़े के शूटर से कराई थी हत्या, पुलिस ने किया खुलासा, खुले चौंकाने वाले राज

 

4 of 5
प्रेसवार्ता में हत्या की जानकारी देते एसएसपी - फोटो : अमर उजाला
आरोपी के समर्पण करने की जानकारी होते ही एसओजी टीम न्यायालय के बाहर सक्रिय हो गई थी। अधिवक्ता अजय ओझा ने बताया कि गुरुवार को दुर्गेश अपनी पत्नी, भाई, गांव की तीन महिलाओं के साथ न्यायालय के बाहर पहुंचा। वह बुर्का और महिलाओं की चप्पल पहने हुए था। वह अपने अधिवक्ता अजय ओझा के बस्ते तक पहुंच गया। इसके बाद उसे तत्काल न्यायालय में हाजिर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भाजपा नेता हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
थाना प्रभारी नारखी विनोद कुमार का कहना है कि दयाशंकर गुप्ता उर्फ डीके हत्याकांड में शामिल शार्पशूटर दुर्गेश ने भले ही न्यायालय में समर्पण कर दिया है। लेकिन उसको रिमांड पर लेकर सघन रूप से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें