मौके पर पूछताछ करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला।
पति का सहयोग करने को खोली थी दुकान, वही विवाद का कारण बन गई
जानकारी के मुताबिक, पति की कमाई कम होने की वजह से पत्नी तेतरी ने उसका सहयोग करने का फैसला किया। घर के पास ही चौराहे पर वह दिनभर बच्चों के साथ किराना की दुकान चलाती थी, लेकिन परिवार की बेहतरी की सोच में बढ़ाया हुआ यह कदम ही उसकी जिंदगी के लिए घातक हो गया। पति को दुकान के खुलने के बाद शक ने इस कदर जकड़ लिया कि वह आए दिन तेतरी के साथ मारपीट करने लगा। तेतरी की चार बेटियां और एक बेटा, ज्योति (13), रोशनी (11), उजाला (10), राज (8) और काजल (5) हैं। शक की वजह से जहां मां की हत्या कर दी गई है, वहीं आरोपी पिता जेल की सजा काटेगा। ये बच्चे अब बेसहारा हो गए हैं।