एटा में पुलिस लाइन स्थित सरकारी आवास में हुई महिला अफसर नूतन यादव की हत्या में चौंकाने वाली बात सामने आ रहा है। पुलिस का मानना है कि वारदात के पीछे किसी करीबी का हाथ है। छानबीन के दौरान घटनास्थल से पुलिस ने कई साक्ष्य जुटाए हैं। एसएसपी कहना है कि जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
इसी आवास में मिला नूतन यादव का शव
- फोटो : अमर उजाला
आगरा के बरहन थाना क्षेत्र के गांव खुशहालपुर निवासी नूतन यादव (35) पुत्री जगदीश प्रसाद यादव एपीओ (सहायक अभियोजन अधिकारी) पद पर एटा जिले के जलेसर न्यायालय में कार्यरत थीं। सोमवार रात उनकी बेरहमी से हत्या कर दी गई। मंगलवार सुबह जब काम करने वाली महिला पहुंची तो घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन
3 of 5
मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
महिला अफसर की हत्या होने की सूचना मिलते ही फोर्स के साथ एसएसपी स्वप्निल ममगई, एएसपी संजय कुमार मौके पर पहुंच गए। फॉरेंसिक टीम और फील्ड यूनिट ने मौके पर गहनता से छानबीन की। नूतन यादव के सिर और चेहरे पर पांच गोलियां मारी गई हैं। मौके से 32 बोरे के पांच खोखे मिले हैं।
4 of 5
नूतन यादव का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
नूतन यादव पुलिस लाइन स्थित सरकारी आवास में अपने भाई के साथ रहती थीं। सोमवार को भाई घर चला गया। आवास पर वो अकेली थी। हैरत की बात यह कि नूतन को पांच गोलियां मारी गई, लेकिन किसी ने भी आवाज नहीं सुनी।
घटनास्थल मौजूद पुलिस व अन्य लोग
- फोटो : अमर उजाला
एसएसपी स्वप्निल ममगई ने बताया कि घटनास्थल पर छानबीन कर साक्ष्य जुटाए गए हैं। अभी तक जो तथ्य सामने आए हैं, उसके अनुसार महिला अधिकारी की हत्या में किसी करीबी का हाथ होने की प्रबल संभावना है। पुलिस जांच कर रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।