आगरा की पॉश कालोनी पांडव नगर में कारोबारी रोहित धूपड़ की पत्नी रितु (38) और बेटियों कायरा (3) और सचिका (6) की रहस्यमय तरीके से हुई मौत की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस ने जांच एजेंसियों से सहयोग मांगा है। इस तरह के केस की सूची बनाई जा रही जिनमें कोई व्यक्ति घर में मृत मिला हो और विसरा रिपोर्ट में जहर न आया हो। दिल्ली के चर्चित सुनंदा पुष्कर केस की फाइल का भी अध्ययन किया जा रहा है।
विज्ञापन
2 of 5
सुनंदा पुष्कर (फाइल)
पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर की मौत संदिग्ध हालात में हुई थी। विसरा जांच कराई गई थी। जहर नहीं मिला था। बाद में विसरा को कई लैब में भेजा गया था। इनकी अलग-अलग रिपोर्ट आईं। बाद में पुलिस ने केस भी दर्ज किया।
विज्ञापन
3 of 5
मृतक मां-बेटियों के फाइल फोटो
पुलिस यह जानना चाहती है कि ऐसा कैसे मुमकिन है कि किसी मामले में पोस्टमार्टम और फोरेंसिक जांच दोनों में ही मौत का कारण स्पष्ट न हुआ हो। पांडव नगर केस भी ऐसा ही है। पुलिस पांडव नगर के लोगों से भी कह रही है कि अगर केस से संबंधित कोई जानकारी किसी के पास है तो वो साझा कर सकता है। उसका नाम- पता गोपनीय रखा जाएगा।
4 of 5
मृतक मां-बेटियों के फाइल फोटो
पुलिस ने शहर और आसपास के ऐसे केस भी निकलवाए हैं जिनमें कोई शख्स या एक से ज्यादा लोग बाथरूम में मृत पाए गए हों। ऐसा ही एक केस हरीपर्वत क्षेत्र का मिला है। पता चला है कि पति और पत्नी के शव बाथरूम में मिले थे। उस केस की फाइल को भी निकलवाया जा रहा है। इसी तरह का मामला नोएडा का बताया जा रहा है। गैस गीजर के कारण बताई गई मौत के मामले भी पुलिस निकलवा रही है।
जांच अधिकारी राजेश्वर त्यागी ने बताया कि पांडव नगर मामले में विधि विशेषज्ञों की राय ली जा रही है। साथ ही इस तरह के और मामलों की फाइल का भी अध्ययन किया जा रहा है।