वकील कपिल पंवार जिस जीतू यादव को अपना जिगरी दोस्त समझते थे, उसने ही उनकी जान ली। कपिल ने जीतू को अपनी संपत्ति का हर राज बता रखा था। यह भी कि सास चाहती है कि संपत्ति उसके नाम हो। जीतू ने उनकी सास के साथ मिलकर ही साजिश रच डाली और उसे अंजाम तक पहुंचा दिया।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
अधिवक्ता हत्याकांडः अधिवक्ता कपिल पंवार की हत्या के आरोपी और सास
- फोटो : अमर उजाला
जीतू के खिलाफ चौथ वसूली, मारपीट के मुकदमे दर्ज हैं। वह प्रॉपर्टी डीलिंग का काम भी करता था। अधिवक्ता कपिल पंवार भी यह काम करते थे। इस कारण दोनों में जान पहचान हुई। कपिल के घर जीतू का आनाजाना हो गया। धीरे-धीरे दोस्ती इतनी बढ़ी कि कपिल ने अपने और पत्नी की सभी संपत्तियों की जानकारी उसे दे दी। यह भी बता दिया कि कई संपत्ति बेटी और सास के नाम से संयुक्त रूप से हैं। इन्हें अपने नाम कराने में दिक्कत आ रही है क्योंकि सास विरोध कर रही है। जीतू ने सास से मेलजोल बढ़ाना शुरू कर दिया।
कपिल पंवार के पड़ोसियों ने बताया कि दस दिन पहले संपत्ति विवाद में पंचायत हुई थी। इसमें कपिल की तरफ से जीतू और दोस्त थे, शिमला ने परिजन बुलाए थे। पंचायत में कोई नतीजा नहीं निकला। पुलिस ने बताया कि पंचायत में जीतू ने भांप लिया कि शिमला संपत्ति के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। उसने शिमला से कहा कि यह संपत्ति आपको तभी मिलेगी, जब कपिल दुनिया में नहीं रहेगा। इस पर शिमला ने कहा कि जो भी खर्चा आए, वह दे देगी, लेकिन इसे (कपिल को) रास्ते से हटा दो।
4 of 6
पकड़े गए सुपारी किलर
- फोटो : अमर उजाला
कपिल से ईर्ष्या रखने लगा था जीतू
सास ने पूछताछ में बताया कि कई ऐसी प्रॉपर्टी थीं जिन्हें जीतू और कपिल दोनों डील कर रहे थे। इसमें कपिल की डील फाइनल हुई और जीतू देखता रह गया। इस कारण वह अंदर ही अंदर जलने लगा था। उसने हत्या के लिए उन दोस्तों को तैयार किया जो उसके घर के आसपास ही रहते थे।
विज्ञापन
5 of 6
अधिवक्ता कपिल और उनकी पत्नी ममता पंवार का फाइल फोटो बच्ची के साथ
- फोटो : अमर उजाला
हत्या में हो सकता है भूमाफिया का हाथ : मोरिन जोन
जोंस मिल की संपत्ति पर अपना दावा करने वाली मोरिन जोन उर्फ गीता चीमा का कहना है कि वकील कपिल पंवार की हत्या में भूमाफिया का हाथ हो सकता है। कई भूमाफिया उनके पीछे लगे थे। वह उनका केस लड़ रहे थे। उनकी संपत्ति पर भूमाफिया ने कब्जा कर रखा है। उन्हें धमकी भी मिली थी। 15 दिन पहले इसकी जानकारी एसएसपी बबलू कुमार को दी थी। मोरिन ने कहा कि कपिल उनके बेटे की तरह थे। उनका बहुत ख्याल रखते थे। हालांकि इस पर बबलू कुमार का कहना है कि ऐसी कोई जानकारी उनके पास नहीं आई है।
पुलिस ने वकील कपिल पंवार की हत्या के खुलासे का दावा कर दिया। इसके बाद भी इस मामले से जुड़ी आशंकाएं खत्म नहीं हुई हैं। जोंस मिल मामले से जुड़ी मोरिन जोन और वकीलों ने हत्या के पीछे अलग अलग वजह होने की आशंका जाहिर करते हुए उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।