फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उम्मीद का टीका: स्वास्थ्यकर्मियों में उत्साह, कोरोना वैक्सीन लगवाने के बाद साझा किए अनुभव

Sun, 17 Jan 2021 08:36 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 8
आगरा में कोरोना टीकाकरण - फोटो : अमर उजाला
आखिरकार वो शुभ घड़ी आ गई, जिसका सभी को 10 महीने से इंतजार था। शनिवार से कोरोना टीकाकरण के महा अभियान की शुरुआत हो गई है। आगरा मंडल में 'उम्मीद के टीके' को लेकर स्वास्थ्यकर्मियों में जबरदस्त उत्साह है। सभी केंद्रों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन के बाद टीकाकरण की शुरुआत हुई। इसे लेकर पहले ही तैयारियां पूरी कर ली गई थीं। आगरा में टीकाकरण के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज समेत छह केंद्र बनाए गए हैं। वैक्सीन लगवाने के बाद स्वास्थ्यकर्मियों ने विक्टरी का साइन दिखाकर खुशी जाहिर की और अपने अनुभव बताए। 
विज्ञापन

2 of 8
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में डॉ. अनुपम शर्मा को लगा पहला टीका - फोटो : अमर उजाला
आगरा के सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज (एसएन मेडिकल कॉलेज) में सुबह 10.50 बजे टीकाकरण की शुरुआत हुई। सबसे पहले डॉ अनुपम शर्मा को कोविशील्ड वैक्सीन लगाई गई। दूसरे नंबर पर डॉ संतोष कुमार को वैक्सीन लगी। पहला टीका लगते हुए पूरा कक्ष तालियों से गूंज उठा। टीका लगवाने के आधे घंटे बाद डॉ अनुपम शर्मा ने बताया कि टीका लगवाने पर बहुत अच्छा लग रहा है। कोई परेशानी नहीं हुई है। यह उम्मीद का टीका है। जल्द ही हम महामारी पर जीत हासिल कर लेंगे। 
विज्ञापन

3 of 8
पुष्पांजलि हॉस्पिटल में पहला टीका लगवाते हॉस्पिटल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ राकेश शर्मा। - फोटो : अमर उजाला
आगरा के पुष्पांजलि हॉस्पिटल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ राकेश शर्मा ने कोरोना वैक्सीन लगवाने के आधे घंटे बाद अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि उन्हें वैक्सीन लगवाने के बाद कोई परेशानी नहीं हुई। लोगों से वैक्सीन लगवाने की अपील की। डॉ राकेश शर्मा ने संदेश दिया कि वैक्सीन लगवाने के बाद भी लोग ढिलाई न बरतें। मास्क जरूर पहनें। सामाजिक दूरी का पालन करें। एंटीबॉडीज बनने में अभी कुछ समय लगेगा।

4 of 8
लेडी लॉयल अस्पताल में फार्मासिस्ट वीरेंद्र को लगाया गया पहला टीका - फोटो : अमर उजाला
आगरा के लेडी लॉयल अस्पताल (महिला जिला अस्पताल) में फार्मासिस्ट वीरेंद्र को पहला टीका लगाया गया। खंदौली स्वास्थ्य केंद्र पर पहला टीका 10.40 बजे लगाया गया। एत्मादपुर सीएचसी पर 10.34 बजे स्वास्थ्यकर्मी सचिन गुप्ता को पहली वैक्सीन लगी। इसके बदा 10.40 पर लक्ष्मीकांत को टीका लगा। टीकाकरण को लेकर स्वास्थ्यकर्मियों उत्साह है। उन्होंने इसे कोरोना पर जीत का पहला कदम बताया।  
 
विज्ञापन

5 of 8
टूंडला में टीकाकरण कार्ड दिखाते हुए स्वास्थ्यकर्मी - फोटो : अमर उजाला
कोरोना महामारी की जंग में फिरोजाबाद के टूंडला स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहला टीका सीएचसी के चीफ फार्मासिस्ट को लगाया गया। जिसके बाद वैक्सीनेशन की प्रक्रिया शुरू की गई। वैक्सीन लगने के बाद हर एक व्यक्ति को चिकित्सकों ने आधे घंटे तक ऑब्जर्वेशन में रखा। पहले तीन स्वास्थ्यकर्मियों ने अमर उजाला के साथ अपना अनुभव भी साझा किया। फार्मासिस्ट शैलेंद्र वर्मा ने कहा कि वैक्सीन पूरी तरीके से सुरक्षित है। किसी को भी डरने की कोई जरूरत नहीं है।
विज्ञापन

6 of 8
मैनपुरी के सामुदायिक स्वाास्थ्य केंद्र पर पहला टीका डॉ अर्जुन सिंह को लगाया गया - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी जिले में पहला टीका कोरोना के नोडल अधिकारी डॉ आर के सिंह को लगा है। इसके बाद सीएमओ डॉ एके पांडेय को टीका लगाया गया। आधे घंटे बाद सीएमओ ने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि कोरोना वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है। यह अन्य वैक्सीन की तरह ही है। मैं पूरी तरह से सामान्य हूं। उधर, सामुदायिक स्वाास्थ्य केंद्र जागीर पर पहला टीका डॉ अर्जुन सिंह को लगाया गया। 
विज्ञापन

7 of 8
एटा में स्वास्थ्यकर्मी को टीका लगाती नर्स - फोटो : अमर उजाला
एटा के जलेसर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कोविड-19 वैक्सीन शिविर का शुभारंभ विधायक संजीव दिवाकर ने किया। इससे पूर्व प्रधानमंत्री मोदी का भाषण लाइव दिखाया गया। इस दौरान पहला टीका संजय कुमार डाटा ऑपरेटर को लगाया गया। इस मौके पर विधायक संजीव दिवाकर, उप जिलाधिकारी एसपी वर्मा, कोतवाली प्रभारी केपी सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ पवन शर्मा, नोडल अधिकारी स्वास्थ्य केंद्र डॉ सतीश चंद्र आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन

8 of 8
वृंदावन रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम में स्वास्थ्यकर्मी को टीका लगाता नर्स - फोटो : अमर उजाला
मथुरा के जिला अस्पताल में टीकाकरण से पहले स्वास्थ्यकर्मियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन सुना। इसके बाद यहां टीकाकरण की शुरुआत हुई। उधर, वृंदावन रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम में पहला टीका सुप्रकाश आनंद को लगाया गया। गोवर्धन स्वास्थ केंद्र पर पहला टीका स्वास्थ्यकर्मी बीके सिसोदिया को लगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें