शनिवार का दिन ताजनगरी के लिए खास बन गया। 10 महीने से महामारी से जूझते लोगों को वैक्सीन की संजीवनी मिली। 361 लोगों ने कदम बढ़ाए और भरोसे का टीका लगवाया। टीका लगवाने की खुशी चेहरे से साफ बयां हो रही थी। घबराहट कोसों दूर थी, चेहरों पर सिर्फ मुस्कराहट दिखी। अगली स्लाइड्स में देखिए टीकाकरण की तस्वीरें...
विज्ञापन
2 of 10
आगरा में कोरोना टीकाकरण
- फोटो : अमर उजाला
जिले में छह बूथों पर 600 स्वास्थ्य कर्मचारियों का टीकाकरण होना था। सुबह सवा नौ बजे से कर्मचारी बूथ पर पहुंचने लगे थे। आइस लाइंड रेफ्रिजरेटर से वैक्सीन कैरियर में वाइल को बूथ तक लाया गया। सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद टीकाकरण स्टाफ ने लाभार्थी की काउंसलिंग की। बाजू पर टीका लगाया। बूथों पर दो बजे के बाद इक्का-दुक्का ही कर्मचारी आए। पांच बजे तक टीकाकरण चला, जिसमें 361 ने टीका लगवाया। टीका लगवाने वालों में सबसे ज्यादा चिकित्सक रहे।
विज्ञापन
3 of 10
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में डॉ. अनुपम शर्मा को लगा पहला टीका
- फोटो : अमर उजाला
ये रही व्यवस्था सूची से सत्यापन: बूथ पर लाभार्थी के आने पर थर्मल स्क्रीनिंग करने के बाद सूची से नाम का मिलान किया गया। पुलिसकर्मी ने फिर पोर्टल से सत्यापन करते हुए लाभार्थी को प्रतीक्षालय में भेज दिया। टीकाकरण: प्रतीक्षालय में लाभार्थी को कोविड कार्ड दिया, जिसमें उनकी पूरी जानकारी दर्ज थी। इस कार्ड को लेकर टीकाकरण कक्ष में गए, जहां टीका लगाकर उनको हेल्प लाइन नंबर दिया गया। पोर्टल पर फीडिंग: टीका लगवाने के बाद लाभार्थी के पोर्टल पर फीडिंग की और उसमें नाम, पता, पिन कोड, वैक्सीन की कंपनी, बैच नंबर समेत अन्य जानकारी दर्ज करते हुए लाभार्थी को निगरानी कक्ष में भेजा गया। चिकित्सकों की निगरानी: टीका लगने के बाद बगल में बने निगरानी कक्ष में भेजा गया। यहां पर चिकित्सक ने घबराहट, चक्कर आना या फिर किसी परेशानी के बारे में पूछा। 30 मिनट तक निगरानी की।
4 of 10
पुष्पांजलि हॉस्पिटल में पहला टीका लगवाते हॉस्पिटल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ राकेश शर्मा।
- फोटो : अमर उजाला
यह रही बूथों पर टीकाकरण की स्थिति
पुष्पांजलि हॉस्पिटल: 80
जिला अस्पताल: 77
एत्मादपुर सीएचसी: 67
खंदौली सीएचसी: 50
लेडी लॉयल: 46
एसएन मेडिकल कॉलेज: 41
विज्ञापन
5 of 10
आगरा: महिला अस्पताल में टीकाकरण कराती स्वास्थ्यकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. आरसी पांडेय ने बताया कि छह बूथों पर 600 कर्मचारियों को टीका लगना था। 361 लाभार्थियों को टीका लगाया गया है। इन सभी को अब दूसरी डोज 15 फरवरी को लगाई जाएगी। सभी बूथों पर तय समय में टीका लग गया।
विज्ञापन
6 of 10
एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला व अन्य स्वास्थ्यकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना टीकाकरण प्रभारी डॉ. संजीव वर्मन ने कहा कि बूथ पर चिकित्सकीय टीम भी रही, लेकिन किसी भी बूथ पर लाभार्थी के साइड इफेक्ट होने या फिर अन्य परेशानी की शिकायत नहीं मिली है। टीकाकरण पूरी तरह से सफल रहा।
अब 15 फरवरी को लगेगी दूसरी डोज
16 जनवरी को टीकाकरण कराने वालों को दूसरी डोज 15 फरवरी को दी जाएगी। इसके लिए टीका लगवाने वालों को मौके पर ही रिकॉर्ड कार्ड दिया है। इसमें क्रम संख्या, लाभार्थी का नाम, मोबाइल नंबर, पता, बूथ का नाम, वैक्सीन ब्रांड का नाम, पहली खुराक की तारीख और दूसरी खुराक का रिकॉर्ड दर्ज था।
8 of 10
टीका लगवाते डॉक्टर अनुपम शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
कोविन एप खुलने में आई परेशानी
एसएन मेडिकल कॉलेज में सर्वर की वजह से कोविन एप खुलने में परेशानी हुई। यहां बूथ प्रभारी ने टीकाकरण प्रभारी को यह जानकारी दी। उन्होंने लखनऊ बात की, जिसके बाद कोविन एप संचालित होने लगा।
9 of 10
आगरा: टीका लगवातीं चिकित्सक
- फोटो : अमर उजाला
पहले आया, पहले लगवाया
टीकाकरण के लिए लाभार्थियों को क्रम संख्या निर्धारित की थी, लेकिन टीकाकरण शुरू होने से पहले यह गड़बड़ा गई। कुछ लाभार्थी देर से आए, ऐसे में तय समय को देखते हुए पहले आने वालों का टीकाकरण किया गया। इस तरह से बूथ पर पहले आया, पहले लगवाया का फार्मूला अपनाया।
एसएन मेडिकल कॉलेज में रेबड़ी बांटी महिला कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना का अंत भले ही नहीं हुआ हो, लेकिन टीकाकरण के पहले दिन जीत की तरह ही जश्न मना। उत्साहित स्वास्थ्य कर्मचारियों ने टीके से पहले रेबड़ी बांटी और स्टाफ को फूल माला पहनाकर खुशी मनाई। कर्मचारियों ने डॉक्टर जिंदाबाद, कोरोना मुर्दाबाद के नारे भी लगाए।