फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी युगल आत्महत्याः दोनों परिवारों ने लगाया एक दूसरे पर हत्या का आरोप

Tue, 02 Jul 2019 12:04 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
विज्ञापन
1 of 5
प्रेमी युगल के शव मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
प्रेमी युगल की खुदकुशी का मामला दोनों ही परिवारों के लोगों के समझ में नहीं आ रहा है। वे खुदकुशी की बात से संतुष्ट नहीं है और एक दूसरे पर दोनों की हत्या का आरोप लगा रहे हैं। हालांकि दोनों ही परिवारों में से किसी ने पुलिस को कोई भी तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

2 of 5
प्रेमी युगल के शव मिलने के बाद मौके पर पहुंचे विधायक - फोटो : अमर उजाला
युवती के पिता का कहना है कि उनकी बेटी अभी पढ़ रही थी। वह 12वीं की छात्रा है। उसको बहला फुसलाकर ले जाकर हत्या कर दी गई है। उसने हत्या का आरोप सीधे सीधे युवक के परिजनों पर लगाया। वहीं युवक के पिता का कहना है कि उनके बेटे की हत्या की गई हैं। उन्होंने युवती के परिवार के चाचा पर आरोप लगाया। उनका कहना था कि चाचा से उनके परिवार की रंजिश है। जिसके चलते युवक की हत्या कर दी गई है।
विज्ञापन

3 of 5
प्रेमी युगल के शव मिलने की सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंचे ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
प्रेम प्रसंग में खुदकुशी करने वाले युवक की शादी 11 मई को हुई थी। पत्नी ने अपने सुनहरे जीवन के शादी के बाद तमाम सपने देखे। लेकिन 50 दिनों में ही उसका जीवन उजड़ जाएगा इसकी उसने कभी कल्पना नहीं की। पति की मौत हो जाने से उसका बुरा हाल है।

4 of 5
प्रेमी युगल के शव मिलने की सूचना के बाद पहुंचे ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
युवती के पिता बेटी की मौत से आहत हैं। उनके कोई पुत्र नहीं हैं, सभी छह बेटियां हैं। वह अपनी बड़ी बेटी की शादी कर चुके हैं। मृतका दूसरे नंबर की बेटी थी। पिता बार-बार अपने घर पर अन्य बेटियों को कलेजे से लगाकर फफक कर रो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रेमी युगल के शव पोस्टमार्टम ले जाने की प्रक्रिया करती पुलिस और मौके पर मौजूद भीड़ - फोटो : अमर उजाला
प्रेमी युगल के शव मिलने के कुछ ही देर में बड़ा हुजूम घटना स्थल पर लग गया। पुलिस ने घटना स्थल पर जांच के लिए फोरेंसिक टीम बुलाई। साक्ष्य न मिटें इसलिए पुलिस ने लोगों को हटाया जिससे फोरेंसिक टीम साक्ष्य जुटा सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें