फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजनगरी की पच्चीकारी देख राज्यपाल आनंदीबेन पटेल बोलीं- वाह क्या बात है

Sat, 16 Jan 2021 12:12 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 8
हस्तशिल्पियों के उत्पादों को देखतीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल शुक्रवार को अपनी बेटी अनार पटेल संग सिकंदरा के एक्सपोर्ट प्रोमोशन इंडस्ट्रियल पार्क स्थित स्टोनमेन क्राफ्ट्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की इकाई पहुंचीं। यहां ताजनगरी की शिल्पकला (पच्चीकारी) को देखकर बोलीं- वाह क्या बात है। यहां हैंडीक्राफ्ट लैंप, टेबल टॉप, फोटो फ्रेम आदि पर कला को देख उन्होंने हस्तशिल्पियों की सराहना की।
विज्ञापन

2 of 8
हैंडीक्राफ्ट इकाई में मार्बल से बनीं चीजें देखतीं राज्यपाल - फोटो : अमर उजाला
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने हस्तशिल्पियों के काम, तकनीक, पैकेजिंग और उत्पादों को देखा। इकाई के मालिक रजत अस्थाना ने बताया कि राज्यपाल को हस्तशिल्पियों द्वारा बनाई गई गणेश व कृष्णजी की मूर्ति, मार्बल लैंप, शॉल, तुलसी पौधा तथा राज्य सरकार का लिफाफा भेंट किया। यहां राज्यपाल ने कदंब का पौधा लगाया।
विज्ञापन

3 of 8
राज्यपाल को शिल्पकला के बारे में जानकारी देते हैंडीक्राफ्ट इकाई के सदस्य - फोटो : अमर उजाला
समस्या: आगरा का माल रोक लेते हैं गुजरात के अधिकारी
रजत अस्थाना ने राज्यपाल को जीएसटी (वस्तु एवं सेवा कर) से जुड़ी समस्याएं बताईं। आगरा से जाने वाले सामान को गुजरात में अधिकारी छोटी-मोटी त्रुटि निकालकर रोक लेते हैं और भारी जुर्माना लगा देते हैं। इससे काफी परेशानी होती है। राज्यपाल ने समस्या को सुलझाने का आश्वासन दिया।

4 of 8
प्रदर्शनी में स्टॉल पर चूड़ियां देखतीं राज्यपाल - फोटो : अमर उजाला
सीख: समाज में सकारात्मक वातावरण बनाएं
राज्यपाल ने महिला सहायता समूहों के स्टॉलों का फीता काटकर उद्घाटन किया। उन्होंने समूहों की प्रतिनिधियों से कहा कि आप संकल्प लें एवं समाज में ऐसी चेतना जाग्रत करें जिससे अधिक से अधिक लोग अपनी बेटियों को अच्छी शिक्षा दिलाएं। मकान और कपड़े की सफाई तो साधारण बात है, मन की सफाई करके ईर्ष्या-द्वेष समाप्त करें, समाज में सकारात्मक वातावरण बनाएं जिससे लोगों में बदलाव आये।
विज्ञापन

5 of 8
राज्यपाल ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के साथ की बैठक - फोटो : अमर उजाला
संकल्प: हर बेटी को शिक्षा मिले
राज्यपाल ने अवधेश यादव, सरोज राजपूत, पन्ना देवी, ऊषा राजपूत के स्टॉल का अवलोकन किया। इसके बाद मीटिंग में महिलाओं से कहा कि आप लोग संकल्प लें एवं समाज में ऐसी चेतना जाग्रत करें कि लोग बेटियों को शिक्षा दिलायें। हर बेटी को शिक्षा मिलनी चाहिए।
विज्ञापन

6 of 8
कोरोना योद्धा को सम्मानित करतीं राज्यपाल - फोटो : अमर उजाला
सलाह: अस्पतालों में प्रसव संख्या बढ़ाएं
राज्यपाल ने कन्या सुमंगला योजना एवं आयुष्मान भारत योजना आदि के बारे में अधिकारियों से कहा कि इन योजनाओं का लाभ पात्र लागों को दिलायें। स्वयं सहायता समूहों ने क्या अच्छा किया है और क्या अच्छा करना चाहतें हैं, इस पर भी विश्वविद्यालयों में शोध हों, जिससे अन्य लोगों को भी आगे बढ़ने का अवसर मिल सके। उन्होंने अधिक से अधिक प्रसव अस्पतालों में कराये जाने पर बल दिया।
विज्ञापन

7 of 8
स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को चेक देतीं राज्यपाल - फोटो : अमर उजाला
सहायता: 3.5 करोड़ रुपये के चेक दिए
राज्यपाल (वस्तु एवं सेवा कर) ने केनरा बैंक द्वारा दो करोड़ 76 लाख एवं बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा 79 लाख की धनराशि के ऋण के चेक स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को प्रदान दिए।
विज्ञापन

8 of 8
कोरोना योद्धा को सम्मानित करतीं राज्यपाल - फोटो : अमर उजाला
सेहत: कैंसर, मधुमेह की भी करें जांच
सर्किट हाउस में टीबी हारेगा देश जीतेगा अभियान की समीक्षा करते हुए राज्यपाल ने निर्देशित किया कि भविष्य में टीबी साथ मधुमेह और कैंसर की जांच भी हो सके। इसके लिए स्टाफ को प्रशिक्षित भी किया जाए। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. यूबी सिंह ने बताया कि 20  से अधिक संस्थाएं टीबी पीड़ितों को गोद ले रही हैं। बेहतर निगरानी और खानपान की जिम्मेदारी उठाते हुए इसमें से 1007 बच्चे इसी साल अगस्त तक ठीक हो गए। एमडीआर टीबी से पीड़ित दो बच्चों की मौत हो गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें