फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: आगरा का हर घर होगा सैनिटाइज, युद्धस्तर पर जुटी निगम की टीम, मेयर ने की यह अपील

Mon, 13 Apr 2020 12:06 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
मकान को सैनिटाइज करता कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
आगरा में कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए पूरे शहर को सैनिटाइज किया जा रहा है। इसके लिए महापौर (मेयर) नवीन जैन ने सबसे बड़ा अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत शहर का हर घर सैनिटाइज किया जाएगा। महापौर ने हाथ जोड़कर शहर के लोगों से अपील की है कि कोरोना को गंभीरता से लें, हम सब मिलकर यह जंग जीतेंगे। 
विज्ञापन

2 of 5
दमकल की गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते महापौर - फोटो : अमर उजाला
महापौर नवीन जैन ने 'अमर उजाला' को बताया कि शहर में 3.20 लाख मकान हैं। 25 लाख की आबादी है। पूरे शहर को सैनिटाइज करने का अभियान शुरू हो चुका है। पांच हजार गली-मोहल्लों के इस शहर के हर घर को सैनिटाइज किया जाएगा। इसके लिए नगर निगम की टीम युद्धस्तर पर जुटी हुई है।
 
विज्ञापन

3 of 5
युद्धस्तर पर जुटी नगर निगम की टीम - फोटो : अमर उजाला
महापौर ने बताया कि फायर ब्रिगेड की मदद ली गई है। दमकल की गाड़ियों में सैनिटाइजर भरकर शहर भर में छिड़काव किया जा रहा है। इस अभियान के तहत व्यवसायिक भवनों को भी सैनिटाइज करा सकते हैं। इसके लिए भुगतान देना होगा। भवन मालिक नगर निगम से संपर्क कर सकते हैं।
 

4 of 5
मेयर नवीन जैन - फोटो : अमर उजाला
नवीन जैन ने आगरा वासियों से घरों में रहने की अपील की है। उन्होंने कहा, मैं शहर की 25 लाख जनता से हाथ जोड़कर अनुरोध कर रहा हूं कि कोरोना को हल्के में न लें। इसका कोई इलाज नहीं है। हम सब मिलकर ही इसका इलाज कर सकते हैं। इसके लिए सभी शहरवासी घरों में रहें और सामाजिक दूरी का पालन करें।' 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मकान पर सैनिटाइजर का छिड़काव करता कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
आगरा में अब तक कोरोना वायरस के 104 मामले मिल चुके हैं। इनमें 10 लोग ठीक हो गए हैं, जबकि एक संक्रमित वृद्धा की मौत भी हो चुकी है। संक्रमितों में 52 जमाती हैं। प्रशासन द्वारा चिन्हित हॉटस्पॉट क्षेत्रों को पूरी तरह से सील करके घरों की मॉपिंग कराई जा रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें