एक तरफ जहां सरकार ने कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए पूरे पूरा देश 21 दिन तक लॉकडाउन कर दिया है। वहीं दूसरी तरफ, कुछ लोग घरों से निकलने से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसे में पुलिस ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। मंगलवार को आगरा में पुलिस ने बिना जरूरी काम के बाहर घूमने वालों पर कार्रवाई की। किसी से बीच सड़क पर उठक-बैठक करवाई गई तो किसी पर लाठियां भांजी। इस दौरान कई वाहनों के चालान भी काटे गए। अगली स्लाइड् में देखिए लॉकडाउन के दूसरे दिन का हाल...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
लोगों से पूछताछ करती आगरा पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
लॉक डाउन का पालन कराने के लिए मंगलवार सुबह से ही पुलिस सड़कों पर रही। चार पहिया और दो पहिया वाहन लेकर बिना वजह निकले लोगों को रोका गया। इसके बाद ई चालान भी काटे गए। पुलिस द्वारा लोगों को हिदायत दी गई कि वह बिना वजह घर से ना निकलें। कम से कम लोगों से मिले, जिससे कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाया जा सके।
विज्ञापन
3 of 6
आगरा लॉकडाउन
- फोटो : अमर उजाला
लॉकडाउन के दौरान घर से बाहर निकलने वालों को पुलिस कुछ इस तरह सजा दी। एत्माद्दौला क्षेत्र में एक युवक को महिला दरोगा ने उठक-बैठक लगवाईं। इसका वीडियो वायरल हो गया। हालांकि थाना पुलिस किसी भी प्रकार की जानकारी से इनकार कर रही है। उधर, एक और वीडियो वायरल हुआ, जो बालूगंज बताया गया है। इसमें एक पुलिसकर्मी बाइक सवारों पर पुलिस ने लाठियां बरसता नजर रहा है।
4 of 6
आगरा लॉकडाउन
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाने के लिए रविवार को जनता कर्फ्यू किया गया था। आगरा में सोमवार से लॉक डाउन शुरू हो गया था। मगर लॉक डाउन के दौरान भी बड़ी संख्या में सड़कों पर निकल रहे थे। बाजार जरूर बंद रहे थे। लॉकडाउन का पालन ना होने के कारण मंगलवार से पुलिस ने सख्ती कर दी। चौराहों पर बैरियर लगा दिए गए, जो लोग अपने वाहनों से आए उनसे पुलिस ने कारण पूछा। इस दौरान पुलिसकर्मी एक से दो मीटर दूर खड़े रहे।
विज्ञापन
5 of 6
आगरा पुलिस द्वारा लोगों को किया गया जागरूक
- फोटो : अमर उजाला
सड़कों पर निकल रहे लोगों को बताया गया कि आप निकल रहे हैं तो संक्रमण का खतरा है। घर से बाहर निकलने का कारण ना बताने वाले लोगों के वाहनों के चालान काटे गए। कई वाहन सीज भी किए गए।
एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि कुछ दुकानों को खोलने के लिए अनुमति दी गई है, जो लोग सामान और जरूरी चीजों के लिए घर से निकले, उन्हें आने जाने दिया जा रहा है। जो लोग कारण नहीं बता पा रहे हैं, उनके वाहनों के चालान किए जा रहे हैं। उन्हें सीज भी किया जा रहा है। आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।