फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lockdown Agra: 'सन्नाटा' देखने निकले तीन युवकों को जेल, नियम तोड़ने वालों को मिली सजा

Wed, 25 Mar 2020 12:09 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 6
आगरा लॉकडाउन - फोटो : अमर उजाला
दुनियाभर में कहर ढा रहे कोरोना वायरस के बढ़ते प्रसार को देखते हुए पूरा देश 21 दिन तक लॉकडाउन कर दिया है। इस दौरान अगर बेवजह घर से बाहर निकले तो जेल हो सकती है। आगरा में पुलिस ने मंगलवार ऐसे तीन युवको को गिरफ्तार कर जेल भेजा है, जो शहर में सन्नाटा देखने को निकले थे। लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले कई अन्य लोगों पर भी कार्रवाई की गई है। 
विज्ञापन

2 of 6
आगरा लॉकडाउन - फोटो : अमर उजाला
शहर में बाइक से निकले तीन युवकों को न्यू आगरा थाना पुलिस ने जेल भेज दिया। कह रहे थे सन्नाटा देखने आए हैं। घर वापस जाने के लिए कहा तो पुलिस से उलझ गए। तीनों सरला विहार, अमर विहार के हैं। इनके नाम हैं पुष्पेंद्र, राहुल और मयंक। 
विज्ञापन

3 of 6
आगरा लॉकडाउन - फोटो : अमर उजाला
न्यू आगरा थाना प्रभारी ने बताया कि तीनों सड़क पर घूमने की वजह नहीं बता पाए। कई बार पूछने पर बोले, ऐसे ही देखने आए थे, सन्नाटा कैसा है। तीनों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा का केस दर्ज किया गया। इनकी ट्रिपल राइडिंग का चालान भी काटा गया। तीनों को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से जेल भेज दिया गया।

4 of 6
आगरा लॉकडाउन - फोटो : अमर उजाला
बाइक पर घूम रहे भाजपा नेता को पुलिस ने चेतावनी देकर छोड़ दिया। वह सिकंदरा में घूम रहा था। उसके हाथ में मैं समाज का दुश्मन हूं ... पोस्टर देकर फोटो भी खिंचवाया गया। उसका कहना था कि वो लोगों को कोरोना से जागरूक करने जा रहा है। पुलिस ने कहा कि अगर दोबारा घर से निकला तो केस दर्ज कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन

5 of 6
आगरा लॉकडाउन - फोटो : अमर उजाला
रामबाग का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक महिला दरोगा हाथ में डंडा लिए नजर आ रही हैं। एक युवक पैदल आता है। दरोगा ने उसे रोक लिया। इसके बाद उससे कान पकड़कर उठक बैठक करवाई। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
लॉकडाउन में लोगों से पूछताछ करती आगरा पुलिस - फोटो : अमर उजाला
आगरा में लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर थाना न्यू आगरा में पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें धारा 144 के उल्लंघन सहित सरकारी कार्य में बाधा का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है। इन लोगों को बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें