फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में चार जमातियों ने जीती कोरोना से जंग, चिकित्सकीय टीम ने ताली बजाकर बढ़ाया हौसला

Sat, 18 Apr 2020 06:35 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 6
चार जमाती अस्पताल से डिस्चार्ज किए गए - फोटो : अमर उजाला
आगरा में कोरोना वायरस के संक्रमण से ठीक होने के बाद जिला अस्पताल से शनिवार को चार लोग डिस्चार्ज कर दिए गए। ये सभी दिल्ली में तब्लीगी जमात में शामिल हुए थे। एहतियातन अभी ये लोग 14 दिन क्वारंटीन में रहेंगे। चिकित्सकीय टीम ने ताली बजाकर कोरोना को मात देन वाले इन जमातियों को हौसला बढ़ाया। 
विज्ञापन

2 of 6
चिकित्सकीय टीम ने ताली बजाकर बढ़ाया हौसला - फोटो : अमर उजाला
शामली जनपद के कैराना निवासी 26 साल के सरवन पुत्र हारुन, 50 साल की खुर्शीदा पत्नी माजिद, 41 साल का इरशाद पुत्र जुबैरद्दीन और 45 साल के नौशाद अहमद पुत्र इदरीश मियां निवासी गाजीपुर को तीन अप्रैल को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया था। ये तब्लीगी जमात में शामिल होकर दिल्ली से यहां आए थे। 
विज्ञापन

3 of 6
चार जमाती अस्पताल से डिस्चार्ज किए गए - फोटो : अमर उजाला
पुलिस-प्रशासन की टीम इन जमातियों को लेकर जिला अस्पताल आई थी। इनकी 13 और 15 अप्रैल को जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद शनिवार शाम डिस्चार्ज कर दिया गया। चिकित्सकीय टीम ने ताली बजाकर कोरोना वायरस को मात देने वाले इन लोगों की हौसला अफजाई की।  

4 of 6
जिला अस्पताल की चिकित्सकीय टीम - फोटो : अमर उजाला
जिला अस्पताल के एसआईसी डॉ. एसके वर्मा ने बताया कि इनको डिस्चार्ज करने से पहले दो बार नमूने लिए गए, जांच में निगेटिव आने के बाद ही डिस्चार्ज किया गया है। अभी यह 14 दिन क्वारंटीन सेंटर में रहेंगे, इनको फतेहाबाद रोड स्थित होटल में क्वारंटीन सेंटर में भेजा गया है। 
विज्ञापन

5 of 6
चार जमातियों ने दी कोरोना को मात - फोटो : अमर उजाला
कोरोना वायरस के संक्रमण को ठीक करने के लिए जिला अस्पताल के चिकित्सक और नर्सिंग स्टाफ लगा रहा। इनको एजिंथ्रोमायसिन और बुखार आने पर पैरासीटामोल टैबलेट दी गई। इनको नाश्ते में बिस्किट, फल, अंडे और लौंग, काली मिर्च वाली चाय दी जाती थी। भोजन में सलाद, सब्जी, दाल, रोटी और शाम को हल्दी वाला दूध दिया जाता था। लगातार इनकी सेहत की मॉनीटरिंग भी की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
चार जमातियों ने दी कोरोना को मात - फोटो : अमर उजाला
आगरा में 17 मरीज हुए ठीक
आगरा में अब तक कोरोना वायरस के संक्रमण से 17 मरीज ठीक हो चुके हैं। इसमें से 13 यहीं के निवासी हैं, बाकी के यह चार शामली और गाजीपुर के रहने वाले हैं। इस तरह से आठ दिन में नौ मरीज कोरोना वायरस को मात दे चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें