फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronvirus: आगरा में दो दिन में 33 नए मामले, कई इलाके सील, धर्मस्थल सैनिटाइज किए गए

Sat, 04 Apr 2020 09:25 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 9
ड्रोन से ली गई तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
आगरा शहर से देहात तक जिन मस्जिदों में जमाती ठहरे थे, उन सभी को सैनिटाइज किया गया है। इन मस्जिदों के आसपास के इलाकों को पूरी तरह सील कर दिया गया है। बड़े और चौड़े रास्तों के अलावा, अब गलियों में बैरिकेडिंग की गई है। शहर में दो दिन में कोरोना के 33 मरीज मिल जाने के बाद प्रशासन ने संक्रमण को फैलाने से रोकने के लिए ये कदम उठाए हैं।
विज्ञापन

2 of 9
जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह - फोटो : अमर उजाला
जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि बैरिकेडिंग के साथ ही इन इलाकों में निगरानी भी बढ़ा दी गई है। बाहर के जो जमाती संक्रमित मिले हैं उनकी रिपोर्ट उनके गृह जनपद को भी भेजी जा रही है। एडीएम सिटी डॉ. प्रभाकांत अवस्थी ने बताया कि अब पहला लक्ष्य उन लोगों की पहचान करना है जो जमातियों के संपर्क में आए। सर्विलांस टीमें गठित कर दी गई हैं।
विज्ञापन

3 of 9
क्वारंटीन सेंटर में जमाती - फोटो : अमर उजाला
तीन दिन में मिले थे 113 जमाती
शहर में तीन दिन में कुल 113 जमाती मिले। इनमें से 28 दिल्ली मरकज से लौटे थे। इसके बाद तीन दिन में कोरोना के 33 मरीज सामने आ चुके हैं। इनमें कई लोग जमात से लौटे हैं या उनके संपर्क में आए। जमाती मंटोला, ताजगंज, जगदीशपुरा, शाहगंज, एमएम गेट, कोतवाली, वजीरपुरा, नाई की मंडी, सीकरी, एत्माद्दौला में मिले हैं। 24 घंटे के अंदर ही 33 मरीज मिल चुके हैं।  

4 of 9
क्वारंटीन सेंटर में जमाती - फोटो : अमर उजाला
आगरा के भी लोग जमात में गए थे। इन्हें दो क्वारंटीन सेंटर में रखा गया है। दिल्ली से लौटे सभी जमाती दिल्ली रोड स्थित एक रिजोर्ट में रखे गए हैं। 19 लोग एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती हैं। अन्य को सिकंदरा के एक स्कूल में रखा गया है। जमातियों के क्वारंटीन सेंटर के बाहर पुलिस पहले से तैनात है। 
विज्ञापन

5 of 9
ड्रोन से निगरानी - फोटो : अमर उजाला
आजमपाड़ा और मंटोला में ड्रोन से निगरानी
पुलिस ने शुक्रवार से मंटोला और आजमपाड़ा में ड्रोन से निगरानी शुरू कर दी है। जो लोग लॉकडाउन का उल्लंघन कर रहे हैं उनकी तस्वीरें पुलिस को मिल रहीं हैं। पुलिस इन पर केस दर्ज करेगी। यदि ये मौके से भाग गए तो तस्वीरों के जरिए इनकी पहचान कर ली जाएगी। एसएसपी बबलू कुमार का कहना है कि ड्रोन से निगरानी लॉकडाउन का पालन कराने के लिए ही कराई जा रही है। इसे तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी। माइक से चेतावनी भी दे दी गई है। 
विज्ञापन

6 of 9
मस्जिद को किया गया सैनिटाइज - फोटो : अमर उजाला
इन मस्जिदों में ठहरे थे जमाती
- थाना क्षेत्र कोतवाली टाल हबीबुल्ला मस्जिद (मकरज मस्जिद) हींग की मंडी, मुस्तफाबाद दिल्ली से मोहम्मद इमरान की देखरेख में पांच मार्च को 13 लोगों की जमात आई।
- थाना जगदीशपुरा की मघटई मस्जिद में शामली से मोहम्मद मुस्तकीम के साथ एक मार्च को 11 लोगों की जमात आई थी।
- थाना शाहगंज क्षेत्र के आजमपाड़ा स्थित अल्लाह वाली मस्जिद में गाजीपुर निवासी मोहम्मद तारिक अब्दुल्ला के साथ 13 मार्च को चार पुरुष व चार महिलाओं की जमात आई थी।
- ताजगंज में मदीना मस्जिद पक्की सराय में करनूल, आंध्रप्रदेश से शेख नूर वासा के साथ नौ मार्च को पांच पुरुष व पांच महिलाओं की जमात आई थी।
- ताजगंज में मदीना मस्जिद गढ़ैया नागपुर, महाराष्ट्र से मोहम्मद मुमताज अहमद के साथ 27 फरवरी को 12 लोग आए।
विज्ञापन

7 of 9
मस्जिद को किया गया सैनिटाइज - फोटो : अमर उजाला
इन मस्जिदों में ठहरे थे जमाती
- नाई की मंडी के बड़ी मस्जिद तोपखाना में अलीगढ़ से मोहम्मद सिराज की देखरेख में  21 मार्च को 13 लोगों की जमात आई।
- मंटोला के रंगरेजान टीला स्थित अजमेरी मस्जिद में कैराना, (शामली) के मोहम्मद मजीद की देखरेख में 20 मार्च को पांच पुरुष और पांच महिलाएं जमात में आईं।
- थाना हरीपर्वत स्थित तांतवाली मस्जिद, वजीरपुरा में जाफराबाद दिल्ली से मोहम्मद अल्लापुर की देखरेख में सात मार्च को 12 व्यक्तियों की जमात आई थी।
- वजीरपुरा की मस्जिद में छह जमाती मिले। मस्जिद का ताला बाहर से बंद कर रखा था।
- एत्माद्दौला से दो जमाती पकड़े गए। मस्जिद में छिपकर रह रहे थे।
- सीकरी से दो जमाती मिल चुके। ये भी छिपे हुए थे। पुलिस ने ढूंढे।
- एमएम गेट की मस्जिद के दो जमाती मिले। खुफिया सूचना के आधार पर पकड़े।

8 of 9
जमातियों से बात करते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
28 में आठ गाजीपुर, नौ शामली के
दिल्ली के मरकज से आए 28 जमाती में आठ गाजीपुर के रहने वाले हैं। नौ मेरठ जोन के शामली के हैं। 11 आंध्र प्रदेश के करनूल जिले के हैं। 28 जमाती में 13 महिलाएं हैं और 15 पुरुष हैं। ये सभी 15 मार्च के बाद दिल्ली से आए थे। पुलिस ने सभी की अलग-अलग डिटेल बनाई है। इसे इनके गृह जनपद को भी भेजा गया है।

खुद जानकारी दें जमातियों के संपर्क में रहे लोग
एडीएम सिटी प्रभाकांत अवस्था ने कहा कि जो लोग इनके संपर्क में रहे वे सूचना दें और खुद ही क्वारंटीन हो जाएं। यदि किसी की तबीयत खराब है तो वह जिला अस्पताल आकर अपनी जांच अवश्य करा लें। 
विज्ञापन

9 of 9
कई इलाके सील किए गए - फोटो : अमर उजाला
नए कोरोना मरीज मिलने से पैदा हुए सामुदायिक संक्रमण के खतरे पर जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने कहा कि हमने कई माध्यम से सूचनाएं एकत्रित की हैं। संक्रमण को फैलने से बचाने के लिए योजना बन चुकी है, प्रयास और तेज कर दिए गए हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें