फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुफेरे भाई के इश्क में डूबी पत्नी पहुंची सलाखों के पीछे, गला काटकर की थी पति की हत्या

Sat, 04 Apr 2020 03:43 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 8
मृतक विक्रम, आरोपी रानी और उसका प्रेमी (क्रमश: बायें से दायें) - फोटो : अमर उजाला
आगरा जनपद के बरहन थाना क्षेत्र के गांव खांडा में बुधवार रात फुफेरे भाई के साथ मिलकर पति की हत्या करने की आरोपी पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पत्नी के फुफेरे भाई की तलाश में रातभर दबिश दी गई, लेकिन वह नहीं मिला। अगली स्लाइड्स में जानें पूरा मामला...
 
विज्ञापन

2 of 8
विक्रम सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
लॉकडाउन के कारण छह दिन पहले नोएडा से अपने गांव खांडा आए नितिन उर्फ विक्रम सिंह (26) की बुधवार की रात घर में ही हत्याकर दी गई। मृतक के पिता ने उसकी पत्नी रवीना उर्फ रानी पुत्री किशनवीर सिंह निवासी कुकथला अछनेरा और उसके फुफेरे भाई प्रताप सिंह पुत्र धर्मवीर निवासी खांडा पर गला रेतकर हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
 
विज्ञापन

3 of 8
मृतक विक्रम का फाइल फोटो, हत्यारोपी पत्नी रानी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने रानी को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया। जबकि आरोपी फुफेरे भाई प्रताप की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। थानाध्यक्ष बरहन महेश सिंह ने बताया कि अभियुक्त प्रताप सिंह हत्या में प्रयुक्त हंसिया सहित फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। 

4 of 8
प्रताप और रानी - फोटो : अमर उजाला
गांव में चर्चाएं हैं कि प्रताप की शादी तय हो गई थी। जिसके बाद रानी बौखला गई थी। प्रताप को पाने के लिए उसने पति विक्रम का कत्ल कर दिया। वहीं लोगों का कहना है कि विक्रम का अपनी पत्नी से कभी झगड़ा नहीं हुआ। वह सीधा था। उसके इस सीधेपन का पत्नी ने फायदा उठाया। 
विज्ञापन

5 of 8
मृतक विक्रम का फाइल फोटो, हत्यारोपी रानी - फोटो : अमर उजाला
घरवालों के अनुसार विक्रम से उसकी पत्नी रानी हर महीने बीमारी का बहाना बनाकर इलाज के नाम पर रुपए ऐंठती रहती थी। वह इलाज के नाम पर 28-28 हजार रुपये तक का एक-एक महीने में बिल दिया करती थी। इतना ही नहीं उसने अपने खर्चे पूरे करने के लिए दस हजार रुपये में सोने की चेन भी गिरवी रख दी थी।
विज्ञापन

6 of 8
विक्रम सिंह का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने बताया कि अब तक की पूछताछ में सामने आया है कि बुधवार की रात 11:00 बजे रानी ने अपने पति विक्रम को आलू के चोखे में नींद की आठ गोलियां मिलाकर खिलाई थी। इससे रात करीब एक बजे विक्रम को बेचैनी हुई, तो उसने उठकर अंगूर खा लिया। इसके बाद जैसे ही वह सोया, कुछ देर बाद ही उसकी हत्या कर दी गई।
 
विज्ञापन

7 of 8
विक्रम की मौत के बाद विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
आरोपी प्रताप ने ही अपने मामा की लड़की रानी से विक्रम की शादी कराई थी। रानी का दो साल का एक बेटा भी है। आरोपी प्रताप का पिता धर्मवीर सिंह शराब का तस्कर है। वो हरियाणा से शराब लाकर यहां सप्लाई करता है। उस पर थाना बरहन में ही कई मुकदमे दर्ज हैं। अवैध शराब बिक्री में वह जेल भी जा चुका है।
 
विज्ञापन

8 of 8
बरहन पुलिस थाना - फोटो : अमर उजाला
हत्या को आत्महत्या का रूप देने की साजिश थी
पुलिस ने बताया कि रानी और प्रताप की साजिश थी कि विक्रम की हत्या कर इसे आत्महत्या का रूप दिया जाए। विक्रम की मां चिल्लाकर भीड़ जमा न करती तो वे इसके लिए और प्रयास करते। मौके से खून को साफ कर देते।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें