आगरा में कोरोनावायरस के संदिग्ध मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है। पर्यटन के लिहाज से चीन समेत कई देशों के नागरिक आगरा आते हैं। ऐसे में होटल व्यवसायियों को भी निर्देशित किया गया है। शहर के लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है।
विज्ञापन
2 of 6
कोरोनावायरस
- फोटो : सोशल मीडिया
आगरा में जूता कारोबारी के परिवार के छह लोगों में कोरोनावायरस के लक्षण मिले हैं। सोमवार को परिवार के 13 सदस्यों के नमूने लिए गए थे। पुष्टि होने के बाद इन सभी को दिल्ली रेफर किया गया है। ये लोग दिल्ली निवासी रिश्तेदार के साथ इटली से लौटे थे।
विज्ञापन
3 of 6
स्वास्थ्य मंत्रालय की टीम आगरा पहुंची
- फोटो : Amar Ujala
आगरा में कोरोनावायरस की दस्तक से लोग दहशत में आ गए हैं। पीड़ित जूता कारोबारी या उनके परिवार के सदस्य के संपर्क से आए करीब 10 और लोग मंगलवार को नमूना देने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे। इन सभी की जांच के लिए नमूने लिए गए हैं। उधर, स्वास्थ्य मंत्रालय की टीम भी आगरा जिला अस्पताल पहुंची।
4 of 6
कोरोना के नमून लेने के लिए टीम गठित
- फोटो : Amar Ujala
मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. मुकेश वत्स ने बताया कि एसएन मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड बने हुए हैं। संदिग्ध मरीजों के नमूने लेने को टीम का गठन कर दिया गया है। लोगों से अपील की गई है कि वो सावधानी बरतें।
विज्ञापन
5 of 6
कोरोना वायरस
- फोटो : अमर उजाला
यह बरतें सावधानी
- भीड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें।
- नियमित हाथ धोएं।
- संभावित मरीज के संपर्क से बचें।
- चिकित्सक की सलाह से ही दवा लें।
- छींकते या खांसते वक्त मुंह पर रुमाल रखें।
- जुकाम-खांसी, बुखार और सांस लेने में परेशानी होने पर चिकित्सक को दिखाएं।
पर्यटन के लिहाज से चीन समेत कई देशों के नागरिक आगरा आते हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने होटल व्यवसायियों को भी अलर्ट कर दिया है। उनको निर्देशित किया गया है कि यदि उनके यहां चीन से कोई पर्यटक ठहरे तो तत्काल इसकी सूचना कार्यालय में दें।