फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राधा-कृष्ण की भक्ति में रंगे मुख्यमंत्री योगी, चांदी की पिचकारी से ठाकुरजी संग खेली होली

Wed, 04 Mar 2020 12:01 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
1 of 5
केशवदेव मंदिर में मुख्यमंत्री ने खेली होली - फोटो : Amar Ujala
मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मस्थान पहुंचे सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को प्राचीन केशवदेव मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद ठाकुरजी के संग चांदी की पिचकारी से होली खेली। इससे पूर्व मुख्यमंत्री योगी ने गोविंदनगर गेट पर केशव वाटिका का अवलोकन किया। इस दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
श्रीकृष्ण जन्मस्थान में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : Amar Ujala
मुख्यमंत्री योगी ने श्रीकृष्ण जन्मस्थान के गर्भगृह और भागवत भवन में श्रीराधा-कृष्ण के दर्शन और पूजा की। इससे पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की आवसीय गेट पर श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान सचिव कपिल शर्मा, सदस्य गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी, चंद्रभान गुप्ता ने दुपट्टा ओढ़ाकर अगवानी की। 
विज्ञापन

3 of 5
केशवदेव मंदिर में मुख्यमंत्री ने खेली होली - फोटो : Amar Ujala
मुख्यमंत्री योगी करीब 20 मिनट तक श्रीकृष्ण जन्मस्थान में रुके। इस दौरान वो साधु-संतों की कीर्तन मंडली के साथ श्रीराधा-कृष्ण की भक्ति में तल्लीन हो गए। ठाकुरजी के संग होली खेली। संस्थान के कार्यालय में पहुंचे मुख्यमंत्री को प्रतिमा भेंटकर स्वागत किया गया। 

4 of 5
राधा-कृष्ण के स्वरूप के साथ मुख्यमंत्री योगी व अन्य - फोटो : अमर उजाला
इससे पहले मुख्यमंत्री योगी ने बरसाना में श्रीराधारानी के दर्शन किए। यहां रंगोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके बाद मुख्यमंत्री ने बरसाना स्थित माताजी गोशाला में गो चिकित्सालय का लोकार्पण किया। यहां से वृंदावन के लिए रवाना हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
श्रीकृष्ण जन्मस्थान में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : Amar Ujala
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर पहुंचने पर कड़ी सुरक्षा रही। एडीजी आगरा अजय आनंद, कमिश्रर अनिल कुमार, आईजी ए सतीश गणेश, जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र, एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने सुरक्षा की कमान संभाली। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें