फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजमहल में जगद्गुरु का प्रवेश विवाद: अयोध्या लौट गए संत परमहंसदास, संस्कृति मंत्री तक पहुंचा मामला, जांच के आदेश

Thu, 05 May 2022 01:35 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
महंत परमहंस दास - फोटो : अमर उजाला
जगद्गुरु परमहंसदास के ताजमहल में रोके जाने का मामला केंद्रीय संस्कृति मंत्री अर्जुनराम मेघवाल तक पहुंच गया है। भाजपा नेता एडवोकेट सुरेंद्र गुप्ता ने नई दिल्ली में संस्कृति मंत्री से मुलाकात करके प्रकरण की जांच कराने को ज्ञापन दिया। मंत्री ने प्रकरण की जांच के आदेश किए हैं। भाजपा नेता ने केंद्रीय मंत्री से कहा कि 26 अप्रैल को जगद्गुरु परमहंसाचार्य भगवा वस्त्र व ब्रह्म दंड के साथ ताजमहल का टिकट लेकर पहुंचे थे, मगर एएसआई कर्मियों ने प्रवेश नहीं दिया। यह भेदभाव वाली नीति है। उन्होंने प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच कराने और ताजमहल में प्रवेश को लेकर गाइड लाइन जारी करने की मांग की। संस्कृति मंत्री ने जांच के आदेश किए हैं। उन्होंने प्रकरण में पूरी स्थिति स्पष्ट करने को भी कहा है। बता दें जगद्गुरु परमहंसदास ने पांच मई को ताजमहल में भगवान शिव की प्राण प्रतिष्ठा का एलान किया था, लेकिन उससे पहले ही वे तीन मई को ईद उल फितर पर आगरा आ गए थे। 
विज्ञापन

2 of 5
महंत परमहंस दास - फोटो : अमर उजाला
जगद्गुरु परमहंसदास ने कहा कि परशुराम जयंती पर तेजो महालय में भूमि पूजन करने आए हैं। ताजमहल पहुंचने से पहले सुबह नौ बजे उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो डाला। इससे ताजमहल जाने वाले रास्ते को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया था। 
विज्ञापन

3 of 5
संत परमहंसदास - फोटो : अमर उजाला
संत परमहंसदास को पुलिस सुरक्षा घेरे में कीठम स्थित गेस्ट हाउस लेकर गई, वहां उन्हें कमरे में रखा गया और किसी को उनसे मिलने की इजाजत नहीं रही। परमहंसदास का कहना था कि उन्हें नजरबंद किया गया, वह अन्न-जल त्याग रहे हैं। इसका वीडियो भी उन्होंने जारी किया था। 

4 of 5
जगद्गुरु परमहंस दास अधिकारी से बात करते हुए - फोटो : अमर उजाला
हालांकि बुधवार सुबह लगभग 10 बजे परमहंस दास से मिलने के लिए एसएसपी सुधीर कुमार सिंह पहुंचे। उन्होंने एकांत में परमहंसदास से बातचीत की। चर्चा है कि परमहंसदास पहले अयोध्या नहीं जाना चाहते थे। वह मथुरा छुड़वाने की कह रहे थे। मगर, पुलिस ने इनकार कर दिया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जगद्गुरु परमहंस दास - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने उनसे कहा कि अयोध्या ही जाना होगा। ऊपर से निर्देश हैं। करीब साढ़े दस बजे पुलिस उन्हें अपने साथ लेकर अयोध्या गई। एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि परमहंसदास अपनी इच्छा से अयोध्या चले गए हैं। वह गेस्ट हाउस में रुके थे। सुरक्षा में पुलिस लगी थी। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें