फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद: 12 घंटे से बत्ती गुल, आक्रोशित लोगों ने मार्ग जामकर किया हंगामा

Thu, 05 May 2022 09:46 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
1 of 5
एटा- आगरा मार्ग पर लगी वाहनों की कतारें - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद के टूंडला आंधी से बुधवार शाम को ठप हुई बिजली की आपूर्ति बृहस्पतिवार सुबह तक भी शुरू न होने से गुस्साए लोगों ने टूंडला-एटा रोड पर जाम लगा दिया। सूचना पर पुलिस और विद्युत निगम के अधिकारी पहुंचे। आश्वासन के बाद गुस्साए लोग मान गए और जाम खोल दिया। इससे टूंडला-एटा रोड पर 45 मिनट तक आवागमन बाधित रहा।  सोमवार शाम को आई आंधी के बाद एटारोड क्षेत्र में बिजली की आंख मिचौली चल रही थी। इसी बीच बुधवार शाम को फिर आई आंधी के बाद एटा रोड के रामनगर, राधा नगर, न्यू इंदिरा नगर आदि इलाकों में बिजली सप्लाई ठप हो गई। यही हाल टूंडला के एटा रोड पर भी रहा। सारी रात जागकर गुजारने के बाद भी बृहस्पतिवार सुबह तक आपूर्ति शुरू नहीं हुई। घरों में पानी भी नहीं आया। इससे नाराज लोग एटा रोड पर आ गए। टूंडला-एटा रोड पर अवरोधक लगाकर जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही मौके पर थाना प्रभारी राजेश पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। 
विज्ञापन

2 of 5
नारेबाजी करते लोग - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, किंतु वे नहीं माने। तब वहां एसडीओ विद्युत महेश प्रभाकर, एसएसओ मनोज पाठक जेई बीएन सिंह मौके पर पहुंचे और तत्काल फाल्ट सही कराते हुए बिजली सप्लाई देने का आश्वासन दिया तब करीब पौन घंटे बाद जाम खुल सका। इस बीच टूंडला से एटा रोड व एटा से टूंडला आने वाले वाहन जाम में फंसे रहे। 
विज्ञापन

3 of 5
सड़क पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
टूंडला-एटा रोड पर जाम लगाकर हंगामा कर रहे लोगों ने पुलिस की नहीं सुनी तो पुलिस ने तहसील से नगला महादेव होते हुए आगरा की ओर रूट डायवर्ट कर दिया। इसी तरह फिरोजाबाद की ओर जाने वाले वाहनों को सिकरारी बंबा से डायवर्ट कर दिया। इसके बावजूद दोनों ओर सैकड़ों वाहन जाम के झाम में फंसे रहे।

4 of 5
मार्ग पर लगा दिए अवरोधक - फोटो : अमर उजाला
एटा रोड,अलावलपुर, राधानगर, रामनगर, न्यू इंदिरा नगर के लोगों का आरोप है कि बिजली के अभाव में पानी न मिलने पर पालिका ने टैंकर से पानी सप्लाई करने की भी जहमत नहीं उठाई। उन्होंने क्षेत्रीय सभासद व पालिका ईओ से मांग की। ऐसे में उन्हें पीने के लिए ही नहीं नहाने के लिए भी पानी खरीदकर काम चलाना पड़ा।   
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रूट परिवर्तित किया गया - फोटो : अमर उजाला
टूंडला के अवर अभियंता बीए सिंह ने बताया कि आंधी से पहले फाल्ट हो गए थे, फिर भीषण गर्मी में लोड अधिक होने के कारण बंच केबल आपस में चिपक गई थी। इसके चलते विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई थी। दोपहर बाद इसे ठीक कराकर आपूर्ति सुचारु कर दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें