फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में सीएम योगी ने तूफान से मरने वालों की संख्या बताई इतनी, प्रशासन की रिपोर्ट कुछ और 

Sat, 05 May 2018 03:16 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
1 of 7
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को आगरा में तूफान प्रभावित इलाकों का दौरा किया। इस दौरान खेरागढ़ में मृतकों की संख्या पर सीएम योगी बड़ी बात बोल गए। उन्होंने यहां तूफान से मरने वालों की संख्या 48 बताई, जबकि प्रशासनिक रिपोर्ट कुछ और ही कह रही है। 

विज्ञापन

आगरा में सीएम योगी ने तूफान से मरने वालों की संख्या बताई इतनी, प्रशासन की रिपोर्ट कुछ और 

2 of 7
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
सीएम योगी ने खेरागढ़ और फतेहाबाद के गांवों में पीड़ितों को अपने हाथों से सहायता राशि के चेक बांटे। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि यह एक प्राकृतिक आपदा है। सरकार इस दुख की घड़ी में पीड़ितों के साथ खड़ी है। 
विज्ञापन

आगरा में सीएम योगी ने तूफान से मरने वालों की संख्या बताई इतनी, प्रशासन की रिपोर्ट कुछ और 

3 of 7
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को बिजली बिल सहित अन्य राजस्व की वसूली न करने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि आपदा से ग्रामीण पहले ही परेशान हैं, ऐसे में राजस्व की वसूली न की जाए।  

आगरा में सीएम योगी ने तूफान से मरने वालों की संख्या बताई इतनी, प्रशासन की रिपोर्ट कुछ और 

4 of 7
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने ने कहा कि जिन गरीबों के कच्चे मकान टूटे हैं, जिला प्रशासन उन्हें पक्के मकान मुहैया कराएगा। जिन ग्रामीणों का सब कुछ तबाह हो गया है, उन्हें राशन-पानी भी मुहैया कराया जाए। 
विज्ञापन

आगरा में सीएम योगी ने तूफान से मरने वालों की संख्या बताई इतनी, प्रशासन की रिपोर्ट कुछ और 

5 of 7
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान मुख्यमंत्री योगी ने मृतकों की संख्या चौंकाने वाली बात कही। उन्होंने कहा कि अकेले खेरागढ़ तहसील में 48 लोगों की मौत हुई है, जिनमें 44 की शिनाख्त हो चुकी है। जबकि चार लोग अज्ञात है। 
विज्ञापन

आगरा में सीएम योगी ने तूफान से मरने वालों की संख्या बताई इतनी, प्रशासन की रिपोर्ट कुछ और 

6 of 7
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
वहीं, प्रशासनिक रिपोर्ट के अनुसार तीन मई तक आगरा जनपद में तूफान से 50 लोगों की मौत हो चुकी थी। जिनमें 24 लोग खेरागढ़ क्षेत्र के रहने वाले थे। ऐसे में सवाल यह है कि क्या प्रशासन ने मृतकों की संख्या छिपाई थी या फिर मुख्यमंत्री को इसकी गलत रिपोर्ट दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आगरा में सीएम योगी ने तूफान से मरने वालों की संख्या बताई इतनी, प्रशासन की रिपोर्ट कुछ और 

7 of 7
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एसएन मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल में भर्ती घायलों से मिले। उनसे हालचाल पूछा और डॉक्टर्स से इलाज के बारे में जानकारी ली। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें