फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजयदशमी के बाद 'मिशन शक्ति' बनेगा 'ऑपरेशन शक्ति', सीएम बोले- एक सप्ताह में दिखा काफी बदलाव

Sat, 24 Oct 2020 12:17 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • मिशन शक्ति अभियान विजयदशमी के बाद 'ऑपरेशन शक्ति' बन जाएगा
  • मुख्यमंत्री योगी ने कहा- एक सप्ताह में बदलाव दिखा, इसे आगे बढ़ाने की जरूरत
  • अभियान को अगले चरण में तहसील और ब्लॉक स्तर तक ले जाया जाएगा
विज्ञापन
1 of 6
मुख्यमंत्री योगी के वर्चुअल संवाद कार्यक्रम में युवती - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्चुअल संवाद कार्यक्रम में कहा कि मिशन शक्ति विजयदशमी के बाद ऑपरेशन शक्ति का रूप लेगा। मिशन शक्ति से एक सप्ताह में काफी बदलाव दिख रहा है। इसी को आगे बढ़ाने की जरूरत है। समाज के लोगों को आगे आना चाहिए। जागरूकता आने से मिशन शक्ति का उद्देश्य सफल होगा। मिशन शक्ति के सात दिन पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को वर्चुअल संबोधन किया। आगरा में थाना हरीपर्वत में कार्यक्रम रखा गया था। 
विज्ञापन

2 of 6
वर्चुअल संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते मुख्यमंत्री योगी - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि जैसी दृष्टि होती है, वैसी ही सृष्टि दिखने लगती है। समाज में शून्यता होगी तो सकारात्मक और सृजनात्मक शक्तियां आगे नहीं आ सकेंगी। नकारात्मक और विध्वंसनात्मक शक्तियां आगे आने का प्रयास करेगी। उन्होंने कहा कि नवरात्र में देवी की पूजा इसलिए की जाती है ताकि सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो सके। सात दिन के अंदर बदलाव देखने के लिए मिल रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
वर्चुअल संवाद कार्यक्रम में महिलाएं और अधिकारीगण - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस की प्रभावी पैरवी से महिलाओं के प्रति अपराध के मामले में आरोपियों को सजा मिल रही है। इस अभियान को अब अगले चरण में तहसील और ब्लॉक स्तर तक ले जाया जाएगा। स्कूल और कॉलेज के साथ ही औद्योगिक संस्थान में यह अभियान चलेगा। कोई भी पीड़ित सबसे पहले पुलिस के पास आता है, इसलिए पुलिस पीड़ितों की सुनवाई करे।

4 of 6
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री ने प्रदेश के थानों में स्थापित की गईं 1535 महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया। इसके बाद पुलिस अफसरों से कहा कि थानों में बनी महिला हेल्प डेस्क के लिए अलग कक्ष की व्यवस्था की जाए। इसको शीशे लगाकर पारदर्शी बनाया जाए। शिकायत पंजीकृत करने के लिए कंप्यूटर लगा हो। शिकायत लिखने और लिखवाने के लिए स्टेशनरी की सुविधा दी जाए। 
विज्ञापन

5 of 6
मिशन शक्ति कार्यक्रम में महिला पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
कक्ष में एक जगह पर महिला सहायता, पुलिस और स्वास्थ्य सेवा से जुड़े नंबर लिखे होने चाहिए, जिससे महिलाएं आवश्यकता पड़ने पर सहायता ले सकें। यह तभी सफल होगा, जब ज्यादा से ज्यादा लोग जुड़ेंगे। अभियान सभी विभागों के समन्वय से आगे बढ़ेगा। कौन क्या काम कर रहे हैं इसकी समीक्षा मुख्य सचिव और मुख्यमंत्री कार्यालय से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मिशन शक्ति कार्यक्रम में महिलाएं और अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
आईजी लक्ष्मी सिंह के लेख की तारीफ की
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आईजी रेंज लखनऊ लक्ष्मी सिंह के अखबार में प्रकाशित लेख की चर्चा करते हुए इसे सबको पढ़ने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि लेख प्रेरित करने वाला है। बता दें कि लक्ष्मी सिंह आगरा में डीआईजी रह चुकी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें