फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM Yogi Agra Visit: सीएम योगी ने तिरंगा रैली को दिखाई हरी झंडी, उड़ाए 75 गुब्बारे, गूंजे भारत माता के जयकारे

Mon, 08 Aug 2022 07:21 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
सीएम योगी ने तिरंगा रैली को दिखाई हरी झंडी - फोटो : अमर उजाला
आगरा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कमिश्नरी चौराहा से तिरंगा बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। फिर चौराहे पर ही बने सेल्फी प्वाइंट का अनावरण किया। इसके बाद केसरिया, सफेद व हरे रंग के 75 गुब्बारों को हवा में छोड़कर हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की। इस दौरान लोगों ने भारत माता की जय के नारे लगाए। इसके बाद दोपहर 12.15 बजे सीएम योगी पीएसी मैदान में निर्माणधीन डिपो में पहुंचे। यहां उन्होंने आगरा मेट्रो प्रोजेक्ट का निरीक्षण किया। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) प्रबंध निदेशक सुशील कुमार ने उन्हें नक्शों के माध्यम से पूरे प्रोजेक्ट की प्रगति के बारे में बताया। फिर सीएम ने स्टेबलिंग यार्ड में रिमोट दबाकर मेट्रो ट्रेन का वर्चुअल अनावरण किया। आगरा में पहले कॉरिडोर पर यलो लाइन मेट्रो चलेगी। गुजरात में ट्रेन का निर्माण हो रहा है।

विज्ञापन

2 of 5
तिरंगा रैली - फोटो : अमर उजाला
खेरिया हवाई अड्डे से माल रोड होते हुए दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री योगी सबसे पहले सर्किट हाउस मोड़ स्थित कमिश्नरी चौराहा पहुंचे। जहां उनके इंतजार में स्टेडियम के बच्चे हाथों में तिरंगा लिए मानव श्रंखला में खड़े थे। पूरा माहौल देशभक्ति मय था। जिसे देखकर मुख्यमंत्री गदगद हो गए। 
विज्ञापन

3 of 5
सीएम योगी ने गुब्बारे हवा में उड़ाए - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी ने यहां करीब 10 मिनट तक रुके। इस दौरान माल रोड पर भारी पुलिस फोर्स तैनात रहा। यहां बने मंच पर फतेहपुर सीकरी सांसद राजकुमार चाहर, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया, विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह, पक्षालिका सिंह, छोटेलाल वर्मा, एमएलसी विजय शिवहरे, डॉ. जीएस धर्मेश, पुरुषोत्तम खंडेलवाल आदि मौजूद रहे।

4 of 5
ताजव्यू तिराहे पर लगा जाम - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का काफिला निकलने से जाम लग गया। खेरिया एयरपोर्ट से सर्किट हाउस के लिए काफिला निकला तो जाम लग गया। माल रोड पर वाहनों का आवागमन रोका गया था। इससे कई मार्ग पर वाहन फंस गए। काफिला निकलने के बाद भी वाहनों को निकालने में आधा घंटे से ज्यादा का समय लग गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फूल सैय्यद चौराहे पर लगा जाम - फोटो : अमर उजाला
माल रोड पर सीएम का काफिला निकलने के दौरान पुलिस ने बैरियर लगाकर ट्रैफिक रोक दिया। इस दौरान चौराहों पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। काफिला निकलने के बाद यातायात शुरू ही ताजव्यू चौराहा, फूल सैय्यद चौराहा, अवन्ती बाई चौराहा, ईदगाह व खेरिया मोड़ चौराहे पर जाम में वाहन फंसे रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें