आगरा में अखाड़े एक बार फिर से गुलजार हो गए हैं। युवाओं और खासतौर पर बच्चों में पहलवानी का क्रेज बढ़ा है। इसकी खास वजह करियर के साथ ही ग्लैमर भी है। प्रो-रेसलिंग जैसी प्रतियोगिताओं से उनको मंच मिल रहा है। आगरा के शाहगंज स्थित मल्ल का चबूतरा 15 बच्चों के लिए कुश्ती की पाठशाला बना हुआ है। 5 से लेकर 15 वर्ष तक के बच्चे प्रशिक्षक पुरुषोत्तम पहलवान और वनी सिंह पहलवान की देखरेख में पीटी, वर्कआउट, कला जंग, धोबी पछाड़, निकाल, पट (दोनों पैर उठा देना) जैसे दांव अखाड़े में सीख रहे हैं।
छह साल का हर्ष और सात साल के नैतिक दोनों ही एक दूसरे को पटखनी देने में माहिर हैं। दोनों बड़े पहलवान के साथ सेना में अधिकारी बनकर देश सेवा का भी सपना संजोए हैं। 42 किलो वर्ग में स्टेट खेल चुके हुसैन खान भी देश के लिए मेडल जीतना चाहते हैं। 38 किलो भार वर्ग में स्टेट खेलने वाले पहलवान धर्मवीर ने प्रो रेसलिंग में करियर बनाना चाहते हैं। सोचन, भोला, छोटू, मुस्तफा, शिवम, करन और सूरज की आंखों में भी प्रो रेसलिंग का ख्वाब है।
विज्ञापन
3 of 5
एक -दूसरे को पटखनी देने की जद्दोजहद
- फोटो : अमर उजाला
वर्ष 2012 में अखाड़े में उतरे विनय शर्मा ने 20 साल की उम्र तक पुलिस में भर्ती होने का ख्वाब पूरा कर लिया। सादाबाद के विनय जल्द ही पुलिस की वर्दी पहनने वाले हैं। विनय ने बताया कि 14 साल की उम्र से पहलवानी शुरू की। स्टेट में सिल्वर मेडल हासिल किया है। 65 किलो वजन में नेशनल खेल चुके अनीश ने रेलवे में नौकरी पा ली है।
4 of 5
अखाड़े में पसीना बहाता पहलवान
- फोटो : अमर उजाला
शाहगंज निवासी भइए पहलवान ने बताया कि शाहगंज स्थित 70 साल पुराने मल्लका चबूतरा में 15 बच्चे, कलक्ट्रेट स्थित स्वर्गीय निरंजन पहलवान अखाड़े में 10 बच्चे, बरौली अहीर स्थित अखाडे़ में 15 बच्चे, लोहामंडी जटपुरा स्थित अखाड़े में 12 बच्चे, ताजगंज शमशान घाट के अखाड़े में 11, कालिंदी विहार यमुनापार स्थित अखाड़े में 15 बच्चे पहलवानी सीख रहे हैं।
अपने प्रतिद्वंद्वी को पटखनी देने के लिए जोर आजमाइश करते पहलवान
- फोटो : अमर उजाला
रुई की मंडी निवासी चंदा पहलवान ने बताया कि आगरा के साथ अकोला, किरावली, खंदौली, सेमरा, शमशाबाद क्षेत्र में बड़े- बड़े पहलवान अपना नाम कर चुके हैं। जिला केसरी का तमगा हासिल करने वाले चित्रा पहलवान का नाम सभी की जुबान पर रहता है। साथ ही आगरा के पुष्पेंद्र, प्रदीप पहलवान, मंजीत पहलवान, जैकी पहलवान, सोनू पहलवान, सुनील पहलवान, वेद प्रकाश पहलवान, सुरेश पहलवान, राम गोपाल पहलवान और अरमान पहलवान भी ब्रज का नाम रोशन कर रहे है।