फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन तलाक का मुकदमा: टिक टॉक वीडियो वायरल कर बदनाम कर रहे पूर्व मंत्री चौधरी बशीर, पत्नी के आरोप

Wed, 04 Aug 2021 12:17 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
यूपी के पूर्व मंत्री चौधरी बशीर
पूर्व मंत्री चौधरी बशीर पर पत्नी नगमा ने एक और आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पति ने पूर्व में रिश्तेदार के साथ बनाए गए टिक टॉक वीडियो को वायरल कर दिया है। इसके जरिये तीन तलाक के मुकदमे में समझौते का दबाव बना रहे हैं। चौधरी बशीर उन्हें बदनाम कर रहे हैं। तीन तलाक के केस में आरोपी पति को गिरफ्तार नहीं किया जाता है तो वे शासन प्रशासन के अधिकारियों से लेकर मुख्यमंत्री कार्यालय तक अपनी शिकायत दर्ज कराने जाएंगी। नगमा ने इस संबंध में अपना वीडियो सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है। उनका कहना है कि जब से तीन तलाक का मुकदमा दर्ज कराया है, तब से चौधरी बशीर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। आरोप है कि चौधरी बशीर ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर टिक टॉक पर बनाया गया उनका एक वीडियो वायरल कर दिया है।
विज्ञापन

2 of 5
चौधरी बशीर - फोटो : अमर उजाला
यह वीडियो तब बना था, जब लोग टिक टॉक वीडियो बनाया करते थे। यह वीडियो बहनोई के साथ है। इस वीडियो के माध्यम से उन्हें बदनाम करने की कोशिश चौधरी बशीर कर रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
आगरा पुलिस - फोटो : अमर उजाला
नगमा ने आरोप लगाया कि चौधरी बशीर ने छठवीं शादी कर ली है। उसका समाज बहिष्कार करे। वह किसी कीमत पर हारेंगी नहीं, फिर चाहे न्याय के लिए कुछ क्यों न करना पड़े। मुख्यमंत्री के पास भी जाएंगी। शासन प्रशासन से आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग करेंगी। 

4 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
चौधरी बशीर के घर पर पुलिस की दबिश, फरार
थाना प्रभारी निरीक्षक मंटोला का कहना है कि चौधरी बशीर की तीन तलाक के केस में गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। उसके घर पर दबिश दी गई थी। मगर, वह हाथ नहीं आया है। वह घर से फरार हो गया है। उसके रिश्तेदार और परिचितों के बारे में पता किया जा रहा है। अगर, चौधरी बशीर ने पीड़िता का कोई वीडियो वायरल किया है तो उसकी जांच कराई जाएगी। उधर, आरोप के संबंध में चौधरी बशीर से वार्ता करने की कोशिश की, लेकिन उनका फोन स्विच आफ आया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नामांकन दाखिल करते पूर्व मंत्री चौधरी बशीर का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
नगमा ने बताया कि पति चौधरी बशीर जब मंत्री थे, तब उनका विवाह गजाला से हुआ था। उनसे तलाक के बाद गिन्नी कक्कण, फिर तरन्नुम से हुआ। इसके बाद उनसे निकाह हुआ। उनके पत्नी रहते हुए चौधरी बशीर ने दिल्ली की रुबीना से शादी कर ली। अब नौकर की बहन से निकाह कर लिया है। वह पहले से शादीशुदा थी। पति से अलग रह रही है। इस पर उन्होंने 31 जुलाई को थाना मंटोला में तीन तलाक का मुकदमा दर्ज कराया।

पूर्व मंत्री पर मुकदमा: पत्नी नगमा का आरोप-छठा निकाह करने जा रहे चौधरी बशीर दे रहे हैं धमकी, ये है मामला
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें