मैनपुरी के थाना दन्नाहार क्षेत्र में सोमवार दोपहर को गरगई मार्ग पर पुलिस और हत्यारोपियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान एक गोली दरोगा के सीने में जा लगी। बुलेट प्रूफ जैकेट पहने होने की वजह से दरोगा की जान बच गई। मुठभेड़ के दौरान आगरा मार्ग पर घटनास्थल के आसपास लोगों की भीड़ लगी रही। पुलिस ने मुठभेड़ में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें एक आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस के अनुसार पकड़े गए बदमाशों ने 21 जुलाई को कस्बा घिरोर के गांव बादशाहपुर निवासी ग्राहक सेवा केंद्र संचालक अमीर सिंह की हत्या कर दी थी। उससे दो लाख रुपये लूट लिए थे। आरोपियों ने शव को नहर किनारे फेंक दिया था। इसके बाद फरार हो गए थे। स्वाट टीम और दन्नाहार पुलिस हत्यारोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। सोमवार को गरगई मार्ग पर पुलिस की हत्यारोपियों से मुठभेड़ हो गई।
विज्ञापन
2 of 5
घायल आरोपी को ले जाते पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
मुठभेड़ के दौरान पुलिसकर्मी फरार हुए तीन बदमाशों का पीछा कर रहे थे, तभी एक बदमाश ने गोली चला दी, जो थाने दन्नाहार के दरोगा पंकज वैदवान के सीने में जा लगी। गनीमत रही कि दरोगा बुलट प्रूफ जैकेट पहने हुए थे। जैकेट की वजह से दरोगा की जान बच गई।
विज्ञापन
3 of 5
गोली लगने से घायल हुआ आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
स्वाट टीम के सिपाही ओमपाल हत्यारोपियों का पीछा करते-करते काफी दूर तक निकल गए। उन पर भी बदमाशों ने तीन राउंड फायर किए। इसके बावजूद ओमपाल, राधेश्याम और सिपाही मोहन ने दो हत्यारोपी सोनू और रतनवीर को पकड़ लिया, लेकिन विनय बारिश के बीच फायर करता हुआ वहां से भागने में कामयाब हो गया।
4 of 5
घायल आरोपी से पूछताछ करते एसपी
- फोटो : अमर उजाला
एसपी ने बताया कि आरोपी सोनू, रतनवीर और विनय शाक्य की गिरफ्तारी पर 25-25 हजार का इनाम घोषित था। दो इनामी सहित तीन आरोपी पकड़े गए हैं। इनामी विनय को भी पुलिस जल्द ही गिरफ्तार कर लेगी। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
घायल बदमाश को ले जाते पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
ग्राहक सेवा केंद्र संचालक हत्याकांड के खुलासे और हत्यारोपियों के पकड़े जाने पर एसपी कमलेश दीक्षित ने पुलिस टीम की सराहना की। इंस्पेक्टर विक्रम सिंह, जैकब फर्नाडीज, थानाध्यक्ष दन्नाहार विनोद कुमार, एसआई अमित सिंह, पंकज वैदवान सहित टीम में शामिल सभी पुलिसकर्मियों से हाथ मिलाकर उनका हौसला बढ़ाया।