फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए ताजमहल पर इजराइल के PM की सुरक्षा में लगी यूपी पुलिस की 'बुल फाइटिंग'

Wed, 17 Jan 2018 10:09 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
1 of 5
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
आगरा में मंगलवार को ताजमहल का दीदार करने आए इजराइल के प्रधानमंत्री के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्‍था की गई थी। दो दिन से सुरक्षा एजेंसियां ताजमहल और उसके आसपास इलाके में चेकिंग करती रहीं। इसके बाद भी मंगलवार को पुलिस के सामने ऐसी मुसीबत खड़ी हो गई जिसका उन्हें अंदाजा भी नहीं था। 
विज्ञापन

2 of 5
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
दरअसल इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के ताजमहल पर आगमन के एक घंटे पहले से ही ताजमहल परिसर को खाली करा लिया गया था। टिकट विंडो भी सुबह नौ बजे ही बंद कर दिए गए ताकि भीड़भाड़ न हो। ताजमहल और उसके आसपास 27 थानों का फोर्स लगाया गया। 
विज्ञापन

3 of 5
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
ताजमहल दक्षिणी गेट की ओर स्थित मकानों की छतों पर हथियारबंद जवानों को तैनात किया गया। यहां तक कि घरों में रहने वाले लोगों को भी इजराइली पीएम की विजिट के दौरान छतों पर जाने से रोक दिया गया। 

4 of 5
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
चप्पे-चप्पे पर पुलिसकर्मी पहरा दे रहे थे तभी ताजमहल पूर्वी गेट पर एक बैल सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए अंदर प्रवेश कर गया। इजराइली पीएम की सवारी होटल अमर विलास से निकल चुकी थी और पूर्वी गेट से ही उन्हें ताजमहल में प्रवेश करना था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
ऐसे में पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। वे बैल को भगाने के लिए मशक्कत करते रहे लेकिन किसी की न चली। पुलिस की भीड़ को देख घबराया बैल इधर-उधर भागता रहा। बैल के कारण एक विदेशी पर्यटक भी चोटिल होने से बच गई। इसके बाद बड़ी मु‌श्किल से पुलिस ने बैल को काबू में किया।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें