फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक महिला के सहारे राइफल मैन को पकड़ पाई एटा पुलिस, यूं खत्म हुआ आपरेशन

Wed, 17 Jan 2018 10:09 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला एटा
विज्ञापन
1 of 5
अवधेश - फोटो : अमर उजाला
एटा में करीब 23 घंटे तक परिवारीजनों को बंधक बनाने वाले रिटायर्ड सैनिक को पुलिस मंगलवार को सुबह काबू में कर पाई। उसके गिरफ्तार होने के बाद परिवारीजन और क्षेत्रीय लोगों ने राहत की सांस ली। 
विज्ञापन

2 of 5
बंधक - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि एटा कोतवाली में मोहल्ला यादव नगर में पूर्व सैनिक अवधेश के फायरिंग करने और परिवारीजनों के साथ ही मकान मालिक को बंधक बनाने की जानकारी पर उसके अधिकांश रिश्तेदार और संबंधी लोग मौके पर पहुंच गए थे। 
विज्ञापन

3 of 5
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
उसी में पूर्व सैनिक की मौसी प्रेमवती भी साहस दिखाते हुए घर जा पहुंची। मौसी प्रेमवती ने बताया कि उन्होंने पूर्व सैनिक को अपनी बातों में फंसाकर उससे रायफल लेकर रायफल और कारतूसों को एक कमरे में बंद कर दिया। 

4 of 5
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद मौसी ने पूर्व सैनिक के हाथ से रायफल हटने की जानकारी पुलिस वालों को दी। इस पर पुलिस कर्मियों ने जाल काटकर और नीचे का दरवाजा तोड़ पूर्व सैनिक को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भीड़ होने की वजह से जाम लग गया - फोटो : अमर उजाला
मामले में एएसपी संजय कुमार ने बताया कि पूर्व सैनिक के खिलाफ बंधक बनाने और आम आदमी को जान के खतरे आदि की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। उसे जेल भेजा जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें