फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशाल रथ पर विराजमान होकर निकले ठाकुर गोदारंगमन्नार, दर्शन को उमड़े सैकड़ों भक्त

Fri, 29 Mar 2019 01:06 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)
विज्ञापन
ठाकुर श्री गोदारंगमन्नार की रथयात्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वृंदावन में रंगजी मंदिर के ब्रह्मोत्सव के अंतर्गत शुक्रवार को आयोजित रथ मेले में भगवान श्रीगोदारंगमन्नार के रथ को खींचने और उनके दर्शन को श्रद्धालु आतुर नजर आए। तीर्थ नगरी वृंदावन में हर ओर भजन-कीर्तन की धुन के मध्य आराध्य के जयघोष सुनाई दे रहे थे।
विज्ञापन

 
सुबह छह बजे भगवान रंगनाथ की सवारी स्वर्ण पालकी में विराजकर निज मंदिर से रथ घर पर पहुंची, जहां आचार्य विजय मिश्र व अन्य विद्वानों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य मंदिर के लखन पाठक से पूजन-अर्चन कराया। 

शुभ मुहूर्त में रथ के चारों पहियों के नीचे पेठे का फल रख इसकी विधिवत शुरुआत हुई। रथ में माता गोदा (लक्ष्मी जी) के साथ विराजामन रंगनाथ की अलौकिक छवि श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रथ यात्रा पर पुष्पवर्षा

भक्त जहां भगवान रंगनाथ की एक झलक पाने को लालायित थे तो रथ को खींचने के लिए भी आतुर नजर आए। तिराहों व चौराहों पर पुष्प वर्षा कर रथ का स्वागत किया गया। शाम को भक्तों ने मंदिर में फव्वारों का भी आनंद लिया।

सुबह आठ बजे चला रथ 11:30 बजे बड़े बगीचा पहुंचा। जहां करीब एक घंटे भगवान को विश्राम कराया गया। यहां से रथ पुन: मंदिर के लिए प्रस्थान कर गया। इस दौरान जहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे, वहीं स्वयंसेवी संस्थाओं ने भी बढ़चढ़ कर सहभागिता की। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल भी मौजूद रहा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें