फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Love Story: मैनपुरी में प्रेमी युगल ने मंदिर में रचाई शादी, दोनों का प्यार देख झुका परिवार, दिया आशीर्वाद

Mon, 30 May 2022 06:27 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
1 of 5
संजीव कुमार और प्रीती - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी के कस्बा कुसमरा में प्रेमी युगल की जिद के आगे आखिरकार परिजनों को झुकना पड़ गया। सोमवार को प्रेमी युगल ने मंदिर में शादी रचा ली। मंदिर में हुई इस शादी में दोनों के परिजन भी आशीर्वाद देने के लिए पहुंचे। करीब एक सप्ताह पूर्व प्रेमी जोड़े ने पुलिस चौकी पर शादी कराने की गुहार भी लगाई थी। लड़का और लड़की दोनों बालिग हैं। इस पर पुलिस ने उनके परिजनों को एक सप्ताह का समय दिया था। दोनों के परिजनों ने प्यार का रिश्ता मंजूर कर लिया। प्रेमी युगल एक ही मोहल्ले के रहने वाले हैं। 

विज्ञापन

2 of 5
प्रेमी युगल की शादी में शामिल हुए दोनों के परिजन - फोटो : अमर उजाला
कुसमरा चौकी क्षेत्र के कटरा मोहल्ला निवासी युवक संजीव कुमार घरों में रंगाई पुताई का काम करता था। उसके मोहल्ले की ही रहने वाली प्रीती के साथ प्रेम संबंध हो गए। एक-दूसरे ने साथ जीने-मरने की कसमें खा लीं। 
विज्ञापन

3 of 5
प्रेमी युगल की शादी में शामिल हुए दोनों के परिजन - फोटो : अमर उजाला
चार साल से उनके बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। जब इसकी जानकारी दोनों के परिजनों को हुई तो उन्होंने रिश्ता करने से इनकार कर दिया। दोनों अपने-अपने परिवारवालों को मनाने का प्रयास करने लगे। 

4 of 5
प्रीती को महावर लगाती परिवार की महिला - फोटो : अमर उजाला
युवती की मां ने बेटी की शादी एक रंगाई-पुताई करने वाले युवक से मना कर दिया। करीब एक सप्ताह पूर्व प्रेमी जोड़े ने पुलिस चौकी पर पहुंच कर शादी कराने की गुहार लगाई थी। चौकी इंचार्ज ने दोनों के परिवार को एक सप्ताह तक सोचने का समय देते हुए युवक युवती को सुपुर्द कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रीती की मांग भरता संजीव कुमार - फोटो : अमर उजाला
सोमवार को प्रेमी-प्रेमिका गांव धमियापुर स्थित शिव मंदिर में शादी करने के लिए पहुंच गए। वहां दोनों के परिवार के लोग भी शादी में हंसी-खुशी के साथ शामिल हुए। परिजनों के आशीर्वाद से हुई इस शादी से प्रीती और संजीव दोनों बेहद खुश नजर आए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें