आगरा के ओमश्री प्लेटिनम अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 401 में फेसबुक फ्रेंड विपुल के साथ लिव इन में रह रही फूड और फैशन ब्लॉगर रितिका सिंह ने जान बचाने के लिए देर तक संघर्ष किया। पति आकाश ने आते ही उससे मारपीट की। विपुल बचाने आया तो उसे आकाश और साथियों ने हाथ बांधकर बाथरूम में बंद कर दिया। वह चीखने लगा। मगर, कोई नहीं आया। तब तक रितिका के हाथ बांध दिए। वह बाहर निकलने का प्रयास करने लगी। अपार्टमेंट के अन्य लोगों को जब तक पता चला, रितिका को चौथी मंजिल से फेंक दिया गया। पुलिस की पूछताछ में विपुल ने यह जानकारी दी है। पूछताछ में यह भी पता चला कि आकाश गौतम पूरी तैयारी से आया था। आकाश गौतम ने सुबह 10:36 बजे अपार्टमेंट के गेट से पहले अपने साथ की दोनों महिलाओं से एंट्री कराई, जिससे किसी को शक न हो। यह सीसीटीवी फुटेज में नजर आ रहा है।