फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटने पर महापौर ने निकाली तिरंगा यात्रा, जमकर मनाया जश्न

Tue, 06 Aug 2019 12:40 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
महापौर के नेतृत्व में निकाली गई तिरंगा यात्रा - फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने और उसे केंद्र शासित प्रदेश बनाने के नरेंद्र मोदी सरकार के एतिहासिक फैसले का आगरावासियों ने स्वागत किया है। शहर में महापौर नवीन जैन के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों की थाप पर तिरंगा फहराया और मिठाई बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन

2 of 5
तिरंगा यात्रा निकालते लोग - फोटो : अमर उजाला
सोमवार सुबह से ही लोग टीवी के सामने टकटकी लगाए बैठे थे। जैसे ही जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटने की खबर आई, आगरा के लोग जश्न में डूब गए। नगर निगम से महापौर नवीन जैन के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें भाजपा कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। तिरंगा यात्रा में कार्यकर्ता भारत माता की जय जयकार करते हुए चल रहे थे।
विज्ञापन

3 of 5
भाजपा कार्यकर्ताओं ने रंग गुलाल उड़ाकर मनाया जश्न - फोटो : अमर उजाला
अटल चौक पर भी लोगों ने जश्न मनाया और जमकर आतिशबाजी कर मिठाई बांटी। लोगों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो कहा था वो करके दिखाया है। लोगों का यह भी कहना था कि जम्मू-कश्मीर में धारा 370 हटी है, जल्द ही अयोध्या में राम मंदिर का भी निर्माण भी शुरू होगा। मोदी है तो मुमकिन है।

4 of 5
अटल चौक पर जश्न मनाते भाजपा कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
जम्मू से आगरा लौट रहे लोगों ने केंद्र सरकार के कश्मीर से धारा 370 हटाने के फैसले को ऐतिहासिक और सुखद बताया है। उनका कहना था कि इस फैसले से जम्मू-कश्मीर की तस्वीर ही बदल जाएगी। अमरनाथ यात्रा से लौटे यात्री ने कहा कि जम्मू में कल रात तक हालात सामान्य थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फैसले पर जश्न मनाते लोग - फोटो : अमर उजाला
मथुरा, फिरोजाबाद, एटा-कासगंज और मैनपुरी में भी लोगों ने जश्न मनाया। फिरोजाबाद में लोग तिरंगा लेकर भारत माता के नारे लगाते हुए सड़क पर आए गए। आतिशबाजी कर जश्न मनाया और मोदी सरकार के फैसले का स्वागत किया। मथुरा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की। वहीं इस फैसले के बाद पूरे मंडल में अलर्ट जारी कर दिया गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें