फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथों की मेहंदी छूटने से पहले छीन गया सुहाग, युवक की हत्या के बाद तीन परिवारों में कोहराम

Tue, 06 Aug 2019 12:39 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
1 of 5
मृतक का फाइल फोटो और पति की मौत के बाद बीमार हुई पत्नी नीरज - फोटो : अमर उजाला
अभी हाथों से सजना के लिए लगाई मेहंदी भी नहीं छूटी थी, कि उसका सुहाग छिन गया। पति की मौत होने की जानकारी पाते ही नवविवाहिता नीरज बेहोश हो गई। किसी तरह वह पोस्टमार्टम तक पहुंची लेकिन, पति की मौत होने के चलते वह बार-बार बेहोश हो जा रही थी। उसकी इस हालत को देख आसपास खड़े लोगों की आंखें भी नम हो गईं। 
विज्ञापन

2 of 5
मृतक भानुप्रताप का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे परिजनों ने बताया अवागढ़ कछपुरा निवासी भानुप्रताप उर्फ नैना दिल्ली में काम करता है। जिसकी बीती 6 जून को कासगंज के बिलराम निवासी नीरज के साथ शादी हुई थी। शादी होने के एक माह भी पूरा नहीं हो सका था कि उससे पहले ही हत्यारोपी ने उसके सुहाग को छिन गया।
विज्ञापन

3 of 5
पति की मौत के बाद बीमार हुई पत्नी नीरज - फोटो : अमर उजाला
पति की मौत के बाद नीरज का पोस्टमार्टम हाउस पर रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था। रोती हुई पत्नी पति के दिल्ली से न आने की बात कह कर बिलख रही थी। इतना ही नहीं पति की हत्या के बाद विलाप करते वक्त नवविवाहिता बेहोश हो गई। जिसे परिजनों ने आनन-फानन में जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया। वही युवक की हत्या के बाद तीन परिवारों में कोहराम मचा हुआ था। घटना को सुनने वाले लोग हत्यारोपी जीजा को कोस रहे थे।

4 of 5
हत्या के बाद विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
कस्बा अवागढ़ के मोहल्ला कछपुरा निवासी भानु प्रताप उर्फ नैना (25) पुत्र नरसिंह सोमवार सुबह घर से बाजार गया था। घर लौटते समय भानु को उसके जीजा सोनू पुत्र रघुवीर निवासी टिकाथर अवागढ़ ने रोक लिया। दोनों बातचीत कर रहे थे कि तभी सोनू ने भानु पर चाकू से प्रहार कर दिया। बचाव के लिए भानु भागा लेकिन कुछ दूर पर सोनू ने उसे पकड़ लिया और चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हत्या की खबर मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
भानु की उसके जीजा सोनू ने जहां हत्या की वहां पास में ही स्कूल था। कई बच्चों ने तो घटना होते हुए भी देखी। ऐसे में बच्चे काफी डर गए। बड़ी बात यह कि आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद स्कूल में ही घुस कर भाग रहे थे। इससे शिक्षकों और छात्र-छात्राओं में दहशत का माहौल हो गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें