फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: परिंदों के 'अद्भुत संसार' में आपका स्वागत है, यहां दो फरवरी को होगा बर्ड फेस्टिवल

Fri, 31 Jan 2020 02:37 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
सूर सरोवर में प्रवासी पक्षी - फोटो : अमर उजाला
अगर आप पक्षी प्रेमी हैं तो चले आइए परिंदों के इस अद्भुत संसार में। यहां की प्राकृतिक सुंदरता और देशी-विदेशी पक्षियों की अठखेलियां मनमोह लेती हैं। एक बार फिर खास मौका आया है। पांच साल पहले उत्तर प्रदेश में बर्ड फेस्टिवल की शुरुआत आगरा में चंबल सेंक्चुरी से हुई और अब फिर वेटलैंड दिवस (आर्द्रभूमि दिवस) पर सूर सरोवर पक्षी विहार, कीठम में यूपी बर्ड फेस्टिवल का आयोजन दो फरवरी को किया जाएगा।
विज्ञापन

2 of 5
सूर सरोवर में प्रवासी पक्षी - फोटो : अमर उजाला
आगरा जोन के अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक के प्रवीन राव ने बताया कि प्रदेश के वन मंत्री दारा सिंह चौहान फेस्टिवल के मुख्य अतिथि होंगे। एमएसएमई मंत्री चौधरी उदयभान सिंह और वन राज्य मंत्री फेस्टिवल में विशिष्ट अतिथि होंगे। देश और दुनिया के कई पक्षी विशेषज्ञ इसमें हिस्सा लेने के लिए आ रहे हैं। तकनीकी सत्र में कई महत्वपूर्ण चर्चाएं होंगी। फेस्टिवल में ईको फ्रेंडली स्टॉल भी लगेंगी।
विज्ञापन

3 of 5
सूर सरोवर में प्रवासी पक्षी - फोटो : अमर उजाला
फेस्टिवल में इनकी भागीदारी रहेगी खास
राष्ट्रीय चंबल सेंक्चुरी प्रोजेक्ट के डीएफओ आनंद कुमार ने बताया कि कीठम बर्ड सेंक्चुरी में होने वाले फेस्टिवल में प्रदेश सरकार के मुख्य वन संरक्षक, प्रधान वन संरक्षक, प्रमुख सचिव पर्यावरण, नेशनल गंगा मिशन के डायरेक्टर, भारत सरकार के पर्यावरण सचिव के अलावा वाइल्ड लाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया, बांबे नेचुरल हिस्ट्री सोसायटी (बीएनएचएस), वर्ल्ड वाइल्ड फंड (डब्ल्यूडब्ल्यूएफ), टर्टल सर्वाइवल एलाइंस (टीएसए) हिस्सा लेंगे। 

4 of 5
सूर सरोवर में प्रवासी पक्षी - फोटो : अमर उजाला
डीएफओ ने बताया कि बर्ड फेस्टिवल में देश-विदेश के पक्षी विशेषज्ञ शामिल होंगे। वन्य जीव फोटो प्रदर्शनी और चित्रकला प्रतियोगिता फेस्टिवल का आकर्षण होगी। यहां 20 ईको फ्रेंडली स्टॉल भी लगेंगी। बायो डायवर्सिटी रिसर्च एंड डेवलपमेंट सोसायटी ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में लगी आग और इससे बचाव, भरपाई की जानकारी देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सूर सरोवर पक्षी विहार आगरा - फोटो : अमर उजाला
चित्रकला प्रतियोगिता और फोटो प्रदर्शनी भी खास
अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक के प्रवीन राव ने बताया कि फेस्टिवल में वन्यजीवों पर आधारित फोटो प्रदर्शनी का आयोजन होगा। इसमें फोटोग्राफर अपने फोटो प्रदर्शित कर सकते हैं। फेस्टिवल में चयन कर इनाम भी दिया जाएगा। इसके लिए रजिस्ट्रेशन कराए जा रहे हैं। स्कूली बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता है, जिसमें विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा। एक्टिविटी एरिया में फेस पेंटिंग, टैटू बनाने के स्टॉल होंगे और वेटलैंड संरक्षण के लिए शपथ भी दिलाई जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें