फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत बंद Live: आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा, एटा, कासगंज में प्रदर्शन की देखें तस्वीरें...

Tue, 10 Apr 2018 09:44 PM IST
टीम डिजिटल, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
भारत बंद के दौरान प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
पूरे ब्रज में आरक्षण के खिलाफ और एससी/एसटी एक्ट में संशोधन के समर्थन में भारत बंद का असर दिखाई दे रहा है। साथ ही सवर्ण समाज के लोग जुलूस निकालकर प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
एटा में बंद के समर्थन में निकाली रैली - फोटो : अमर उजाला
सवर्ण और ओबीसी हित संगठनों के आह्वान पर आगरा, एटा, कासगंज, मैनपुरी, फिरोजाबाद और मथुरा सहित कई शहरों में बाजार बंद है। आगरा में भारत बंद के आह्वान के बाद समान अधिकार पार्टी के नेता कुलदीप शर्मा को पुलिस ने नजरबंद कर दिया है। 
विज्ञापन

3 of 5
बाजार बंद - फोटो : amar ujala
साथ ही नाई की मंडी में भी दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर दी हैं। पुलिस और प्रशासन इस बार कोई गलती नहीं करना चाहता। पूरे शहर में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। सोशल मीडिया पर भी पुलिस की पूरी नजर है।

4 of 5
भारत बंद के दौरान प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान मथुरा और फिरोजाबाद में सवर्ण और ओबीसी समाज के लोगों ने जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन कर जातिगत आरक्षण को खत्म करने की मांग की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पुलिस बल - फोटो : अमर उजाला
साथ ही इन शहरों में सभी व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। गृह मंत्रालय द्वारा जारी अलर्ट के बाद देश भर में अलर्ट जारी कर दिया गया है। ब्रज में भारत बंद का पूरा असर दिखाई दे रहा है। वहीं मैनपुरी में भारत बंद का कोई असर नहीं दिखाई दे रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें