प्राचीन द्वारिकाधीश मंदिर अधिक मास की एकादशी के पर्व पर रविवार को विवाह के उल्लास में सराबोर था। मंगल गीतों के साथ ब्रजवासियों को राजाधिराज के बराती बनने का सौभाग्य हासिल हुआ। ब्रजवासियों ने भी इस अवसर को आत्मसात कर अद्भुत आनंद की अनुभूति की।
विज्ञापन
2 of 5
मंदिर श्रीद्वारिकाधीश
- फोटो : अमर उजाला
अधिक माह के मनोरथों के क्रम में रविवार को श्रीद्वारिकाधीश मंदिर में सुबह राजभोग के दर्शन में छाक का आयोजन हुआ। वहीं शाम को शयन में विवाह उत्सव (ब्यावला) मनाया गया। इस मनोरथ के साक्षी बनकर श्रद्धालु निहाल हो गए।
विज्ञापन
3 of 5
द्वारिकाधीश मंदिर में विवाह की आकर्षण झांकी
- फोटो : अमर उजाला
राजाधिराज का हीरे-मोतियों से श्रृंगार किया गया। शहनाई और नौवत बजने लगी तो श्रद्धालु भी थिरक उठे। इस दौरान द्वारिकानाथ दूल्हा बने। इस अद्भुत छटा को निहारने के लिए भक्तों में होड़ मच गई। हर कोई इस पल को आंखों में भरने के लिए आतुर हो उठा। मंदिर में कोविड-19 के नियमों के अनुसार श्रद्घालुओं को प्रवेश दिया गया। इस अवसर पर इस अवसर पर मंदिर के अधिकारी वैद्य अशोक कुमार शर्मा, सत्यनारायण, ब्रजेश, राजीव मुखिया, सुधीर कुमार, अजय भट्ट आदि थे।
4 of 5
द्वारिकाधीश मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
श्रीद्वारिकाधीश मंदिर में ठाकुरजी के विवाह उत्सव के लिए मंदिर परिसर को विशेष रूप से सजाया गया था। फूलों की महक से मंदिर जगमोहन महक उठा। आकर्षक बिजली की सजावट हर किसी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रही थी।
मंदिर पहुंची श्रद्घालुओं की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार को गुलागी गणगौर
द्वारिकाधीश मंदिर के विधि एवं मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी के अनुसार सोमवार को अधिक मास के अवसर पर सायंकाल मंदिर में गुलाबी गणगौर का आयोजन किया जाएगा।