फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद रहेंगे श्रीबांकेबिहारी मंदिर के पट, 31 जुलाई तक भक्त नहीं कर सकेंगे आराध्य के दर्शन

Wed, 01 Jul 2020 12:07 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
1 of 5
ठाकुर बांकेबिहारी महाराज - फोटो : अमर उजाला
वृंदावन स्थित ठा. श्रीबांकेबिहारी मंदिर में अभी भक्त ठाकुरजी के दर्शन नहीं कर सकेंगे। मंदिर प्रबंधन ने कोरोना संक्रमण की वर्तमान स्थिति को देखते हुए 31 जुलाई तक मंदिर के पट बंद रखने का फैसला लिया है।
 
विज्ञापन

2 of 5
लॉकडाउन के चलते बंद बांकेबिहारी का मंदिर - फोटो : अमर उजाला
अनलॉक-1 के दौरान प्रदेश सरकार के दिशा निर्देश के तहत श्रीबांके बिहारी मंदिर प्रबंधन ने दर्शन आम भक्तों के लिए पांच जुलाई तक बंद रखने का फैसला लिया था। यह अवधि खत्म होने से पहले ही एक बार फिर प्रबंधन ने मंदिर के पट श्रद्धालुओं के लिए न खोले जाने का निर्णय लिया है। मंगलवार शाम को किया गया यह फैसला 31 जुलाई तक प्रभावी रहेगा।  
 
विज्ञापन

3 of 5
बांकेबिहारी मंदिर - फोटो : अमर उजाला
इस बारे में फैसला लेने से पहले दिनभर प्रशासन और मंदिर प्रबंधन सेवायतों के मन की बात जानने में जुटा रहा। मंदिर प्रबंधक मुनीश शर्मा ने सेवायतों से यह भी जानने की कोशिश की कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते दायरे में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को कैसे बचाया जा सकता है। 

4 of 5
बांकेबिहारी मंदिर - फोटो : अमर उजाला
सेवायत इस स्थिति में मंदिर को अभी और आम भक्तों के लिए न खोले जाने के पक्ष में नजर आए। मंदिर प्रबंधक ने बताया कि आम दर्शनार्थियों के लिए 31 जुलाई तक ठाकुर के पट बंद रहेंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बांकेबिहारी मंदिर वृंदावन - फोटो : अमर उजाला
पट बंद होने के दौरान ठाकुर जी की नित्यायनी भोग, राग, सेवा, पूजा का क्रम पूर्व की भांति अनवरत उस दिन के सेवायत गोस्वामीजन द्वारा किया जाता रहेगा। संबंधित सेवायत गोस्वामी के साथ मंदिर के आवश्यक कर्मचारी ही मंदिर में रहेंगे।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें