फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन के लिए दो बच्चों के पिता की हत्या, महिला प्रधान लेकर आई राइफल, बेटे ने मारी गोली

Tue, 30 Jun 2020 12:15 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
1 of 5
सौरभ हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी जिले के गांव इलाबांस में महिला प्रधान के बेटे ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या की वजह आठ सौ वर्ग फुट का प्लाट बना, जिसे लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा है। हत्या के बाद से जहां मृतक की पत्नी और मासूम बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव में दहशत का माहौल है।

संबंधित खबर: जमीन के विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या, प्रधान के बेटे ने दिया वारदात को अंजाम 
विज्ञापन

2 of 5
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
थाना एलाऊ के गांव इलाबांस में मरने वाले युवक सौरभ मिश्रा के घर के पास ही कई वर्ष पूर्व खरीदा गया करीब आठ सौ वर्गफुट का प्लाट पड़ा हुआ है। उस पर विवाद चल रहा है। आरोप है कि प्लाट के पास रहने वाला प्रधान पति उक्त जमीन को हथियाना चाहता था।
विज्ञापन

3 of 5
घटना में घायल सौरभ के चाचा - फोटो : अमर उजाला
सोमवार को जब प्लाट पर कार्य चल रहा था, तभी प्रधान उमा देवी, उनके पति प्रदीप परमार, बेटों व अन्य लोगों के साथ वहां पहुंचकर विवाद करने लगे। दोनों पक्ष के बीच तनातनी हो गई। मृतक के भाई शिवम के अनुसार प्रदीप ने पत्नी उमा देवी को घर से राइफल लाने के लिए भेजा। पत्नी ने राइफल बेटे रॉबिन के हाथ में थमा दी। इसके बाद रॉबिन ने सौरभ के सीने में गोली मार दी। मौके पर ही सौरभ की मौत हो गई। इस घटना में मृतक सौरभ के चाचा भी घायल हुए हैं। 

4 of 5
सौरभ का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
पत्नी और बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल
भूखंड के विवाद में जान गंवाने वाले सौरभ मिश्रा की पत्नी कोमल सहित परिजनों का वारदात के बाद से रो-रो कर बुरा हाल है। सौरभ के आठ साल की बेटी तनवी और चार साल का पुत्र लव है। हादसे के बाद सभी दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
प्रधान के घर से मिले असलहा और कारतूस
पुलिस ने जब प्रधान उमा देवी के घर पर दबिश दी। तब वहां तलाशी के दौरान तीन लाइसेंसी असलहा, तीन तमंचा, करीब 36 से अधिक कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने सभी को जब्त करने के साथ ही कार्रवाई शुरू कर दी है। एसपी ने पूरे मामले में थाना पुलिस को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें