आगरा में ढोल नगाड़ों के साथ अपने समर्थकों के साथ वोट मांगते बच्चे जब मघटई गांव की गलियों में घरों में पहुंचे तो लोग हैरत में पड़ गए। नेताओं की तरह हाथ जोड़े, तिलक लगाए, गले में फूलों की माला पहने प्रत्याशी बाल मतदाताओं से वोट की अपील करते हुए निकले तो माजरा समझ न आया कि गांव में यह हुआ क्या है, लेकिन कुछ देर बाद जब स्कूल में वोट देने केलिए बाल मतदाताओं की लंबी लाइन लगी तो गांव वाले भी समझ गए कि उनके गांव में बाल पंचायत के प्रधान का चुनाव हो रहा है।
विज्ञापन
2 of 6
मतदान के लिए लगी बच्चों की लाइन
- फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को मघटई गांव का नजारा ऐसा ही रहा जो लोगों में कौतूहल जगाता रहा। कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन फाउंडेशन, क्योर और द ओबेराय अमर विलास द्वारा बाल मित्र ग्राम के निर्माण की प्रक्रिया में मंगलवार को मघटई में बाल पंचायत का चुनाव कराया गया। अपने आई कार्ड के साथ बच्चों ने कतार में लगकर मतपत्रों के जरिए वोट डाले।
विज्ञापन
3 of 6
बाल पंचायत चुनाव के प्रत्याशी
- फोटो : अमर उजाला
बाल पंचायत चुनाव में 188 वोट पड़े, जिसमें 43 वोट पाकर सोमेश बाल प्रधान चुने गए। 37 वोट पाकर हिमांशु सचिव और 28 वोट पाकर अभय बाल उप प्रधान चुने गए। बाकी सभी बाल पंचायत सदस्य के रूप में चुने गए।
4 of 6
बाल ग्राम पंचायत के नवनिर्वाचित प्रधान सोमेश
- फोटो : अमर उजाला
जीतने के बाद बाल प्रधान सोमेश ने कहा कि जो बच्चे स्कूल नहीं जाते, वह अपनी पंचायत के साथ उन्हें स्कूल भेजेंगे। पंचायत भवन गंदा है, जिसकी सफाई और गांव की नाला, खरंजा की सफाई के लिए मुख्य प्रधान से कहेंगे।
अभियान के सदस्य पुष्पेंद्र कुमार बच्चों में नेतृत्व की भावना जगाने, शिक्षा, स्वास्थ्य केप्रति जागरूकता के लिए बाल पंचायतों का चुनाव किया जा रहा है। सामाजिक जीवन की समस्यायें समझें और उनके निराकरण के प्रति वो भी जानकारी रखे, यह प्रयास है। इन चुनाव में पूर्व बाल पंचायत सदस्य मुस्कान पीठासीन चुनाव अधिकारी, आदित्य, खुशी और चांदनी चुनाव अधिकारी की भूमिका में रहे।
2019-20 सत्र के लिए बाल पंचायत चुनाव सोमवार से शुरू हुए, जिसमें लखनपुर पंचायत का चुनाव हुआ। यहां अरुण सिंह पुत्र जल सिंह 27 वोट पाकर बाल प्रधान बने। अन्य 10 सदस्यों को यहां बाल पंचायत सदस्य नियुक्त किया गया।