फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौत से पहले सिरफिरे आशिक का 'खौफनाक' कुबूलनामा, बोला- उसे मारने के बाद जीने का मन नहीं किया

Wed, 04 Dec 2019 12:01 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 7
गौरी हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
आगरा जिले के गांव खां के गढ़ निवासी 17 वर्षीय गौरी की हत्या करने वाले हेत सिंह उर्फ छोटू ने भी जहर खाकर जान दे दी। उसने 29 नवंबर की रात गला रेतकर गौरी की हत्या की थी। इसके बाद पकड़े जाने के डर से फरार हो गया था। पुलिस उस तक पहुंच पाती उससे पहले ही उसने जहर खा लिया। मरने से पहले आरोपी ने थाना खैरागढ़ में जाकर पुलिस के सामने अपना जुर्म कुबूल किया। 
विज्ञापन

2 of 7
हेतसिंह - फोटो : अमर उजाला
22 वर्षीय हेत सिंह उर्फ छोटू पुत्र रणवीर सिंह तोमर मध्य प्रदेश के मुरैना के छिछावली गांव का रहने वाला था। गांव खां के गढ़ में उसकी बहन की ससुराल है। मरने से पहले हेत सिंह ने खौफनाक वारदात से जुड़ी कई चौंकाने वाली बातें बताईं। 
विज्ञापन

3 of 7
घटनास्थल पर एसएसपी व अन्य पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
आरोपी ने बताया कि गौरी से उसके प्रेम संबंध थे। उसे शक हो गया था कि गौरी किसी और को चाहने लगी है। इसी वजह से उसकी जान ले ली। जिस चाकू से गौरी का गला काटा था, वो वहीं स्कूल के पास वाली पोखर में पड़ा है, पुलिस ढूंढेगी तो मिल जाएगा। 

4 of 7
गौरी हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
उसका कहना था कि वो गौरी को बेइंतहां प्यार करता था, वो भी उसे बहुत चाहती थी, दोनों साथ जीने, साथ मरने का फैसला कर चुके थे लेकिन कुछ दिन से उसका व्यवहार बदल गया था। उसे उस पर शक होने लगा था। इसी शक में उसने खौफनाक वारदात को अंजाम दे डाला। 
विज्ञापन

5 of 7
गौरी हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
गौरी की हत्या के बाद हेतसिंह घर गया था। वहां से मथुरा रिश्तेदारी में चला गया। उसे पता चल गया था कि पुलिस उसके घर दबिश देने गई। इसी के बाद उसने मथुरा से जहर खरीदा और खेरागढ़ आकर किसी जगह पर जहर का सेवन किया। इसके बाद थाना पहुंचा। 
विज्ञापन

6 of 7
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
हेतसिंह ने थाना परिसर में प्रवेश किया ही था कि दरोगाजी ! मैंने की है गौरी की हत्या...मेरे मां-बाप को परेशान मत करो...जो सजा देनी है मुझे दो। एक घंटे बाद उसने एसएन मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मृतका गौरी के चाचा - फोटो : अमर उजाला
गौरी के चाचा को उसकी बातों पर यकीन नहीं हो रहा है। उनका कहना है कि वारदात के पीछे किसी और का भी हाथ है। वहीं एसपी पश्चिम रवि कुमार ने बताया कि उसने कहा कि वो जहर खाकर आया है, खाली शीशी उसके हाथ में थी। उसने बताया कि गौरी की हत्या उसी ने की है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें