ताजमहल में शुक्रवार के अलावा अन्य दिनों में भी नमाज पढ़ने की मांग कर रहे मुस्लिम संगठनों के विरोध को देखते हुए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने पूर्वी और पश्चिमी गेट पर गजट नोटिफिकेशन चस्पा करा दिया है।
Trending Videos
विज्ञापन
ताजमहल के गेट पर चस्पा किया गया यह नोटिस, तस्वीरों में जानें क्या है पूरा मामला
2 of 5
ताजमहल
मंगलवार दोपहर को पांच मुस्लिमों ने ताजमहल की मस्जिद में नमाज अदा की थी, जिसके बाद विभाग ने बुधवार सुबह ही नमाज के संबंध में भारत सरकार द्वारा जारी किए गए गजट की प्रतिलिपि चस्पा करा दी । इसमें केवल शुक्रवार को नमाज के लिए ताजमहल दोपहर में खोलने की अधिसूचना जारी की गई है।
विज्ञापन
ताजमहल के गेट पर चस्पा किया गया यह नोटिस, तस्वीरों में जानें क्या है पूरा मामला
3 of 5
सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने भी इसी साल जुलाई में ताजमहल की मस्जिद में शुक्रवार को केवल स्थानीय मुस्लिमों के ही नमाज पढ़ने का आदेश दिया था। कोर्ट ने सभी विदेशी और बाहरी लोगों के ताज में नमाज पढ़ने पर रोक लगाई है।
ताजमहल के गेट पर चस्पा किया गया यह नोटिस, तस्वीरों में जानें क्या है पूरा मामला
4 of 5
ताजमहल में नमाज पढ़ते लोग
- फोटो : अमर उजाला
मुस्लिम संगठनों के पांच लोगों ने मंगलवार दोपहर को ताज की मस्जिद में नमाज अदा कर एएसआई के फैसले का विरोध किया था। पश्चिमी गेट से पांच लोगों ने टिकट खरीदा और वो नमाज पढ़ने पहुंच गए। दोपहर में उन्होंने नमाज अदा की।
ताजमहल के गेट पर चस्पा किया गया यह नोटिस, तस्वीरों में जानें क्या है पूरा मामला
5 of 5
Taj mahal
- फोटो : PTI
एएसआई ने तीन नवंबर को मस्जिद के सामने वजू के टैंक की रेलिंग पर ताला लगवा दिया था। एएसआई का कहना है कि केवल शुक्रवार को ही ताज में नमाज अदा करने की परंपरा रही है। सुप्रीम कोर्ट ने केवल शुक्रवार को ही स्थानीय मुस्लिमों को नमाज अदा करने के लिए आदेश दिया है।