फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का आगरा में जोरदार स्वागत हुआ। खेरिया एयरपोर्ट पर फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों और उनकी पत्नी का स्वागत बमरसिया और मयूर नृत्य के जरिए किया गया।
विज्ञापन
2 of 5
स्वागत करते कलाकार
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद फ्रांस के राष्ट्रपति और उनकी पत्नी का शिल्पग्राम में भी कलाकारों ने स्वागत किया। जिससे वह काफी खुश नजर आ रह थे। राष्ट्रपति ने कलाकारों से हाथ भी मिलाया और स्वागत के लिए धन्यवाद कहा।
विज्ञापन
3 of 5
पत्नी के साथ फ्रांसीसी राष्ट्रपति
- फोटो : अमर उजाला
बता दें इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के आगरा दौरे से शुरू हुई यह परंपरा फ्रांसीसी राष्ट्रपति के आगमन पर भी निभाई गई। राज्य के संस्कृति विभाग ने मथुरा से 25 लोक कलाकारों का दल बुलाया गया था।
4 of 5
कलाकारों के बीच फ्रांसीसी राष्ट्रपति
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान फ्रांस के राष्ट्रपति और उनकी पत्नी का मयूर नृत्य और फूलों की होली खेलकर कलाकारों ने बड़े ही अनूठे ढंग से स्वागत सत्कार किया।
ताजमहल के अंदर फ्रांसीसी राष्ट्रपति व उनकी पत्नी
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद फ्रांस के राष्ट्रपति उनकी पत्नी और 52 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल का दीदार किया। सभी बैटरी बसों से ताजमहल के पूर्वी गेट से स्मारक में प्रवेश किया।