फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

200 युवाओं को सेना में भर्ती कराने का झांसा देकर बना 'करोड़पति', अब पहुंचा सलाखों के पीछे

Tue, 14 Jul 2020 09:42 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
फर्जीवाड़े का सरगना राकेश चौधरी - फोटो : अमर उजाला
सेना में फर्जी दस्तावेजों से भर्ती कराने का झांसा देकर युवाओं से लाखों की रकम लेने वाले गिरोह के सरगना राकेश चौधरी को आगरा पुलिस ने सोमवार को जेल भेज दिया। आरोपी सात साल में फर्जीवाड़ा करके 200 युवकों से रकम लेकर तीन करोड़ से अधिक की संपत्ति बना चुका है, जबकि गिरोह अब तक 10 करोड़ की कमाई कर चुका है। गिरोह के सात और सदस्यों की जानकारी मिली है। पुलिस उनकी तलाश में लगी है। 


संबंधित खबर: फर्जी दस्तावेज से सेना में भर्ती कराने का ठेका लेने वाला गिरफ्तार, आरोपी की मां है प्रधान
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
पुलिस की गिरफ्त में गिरोह के सदस्य (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
28 जून को थाना ताजगंज पुलिस ने सेना में फर्जी दस्तावेजों से भर्ती कराने का झांसा देकर युवकों से पांच से छह लाख रुपये लेने वाले गिरोह के चार सदस्यों को पकड़ा था। इनमें ताजगंज के गांव बुढ़ाना निवासी उदय सिंह यादव, बुलंदशहर निवासी जितेंद्र सिंह, इच्छुक अभ्यर्थी आकाश सोलंकी और अजय सोलंकी थे। इन आरोपियों से पूछताछ में गांव बुढ़ेरा के राकेश चौधरी का नाम सामने आया था। राकेश गिरोह का सरगना है। उसकी मां ग्राम प्रधान हैं। राकेश पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। 
विज्ञापन

3 of 5
जानकारी देते एसएसपी बबलू कुमार - फोटो : अमर उजाला
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) बबलू कुमार ने बताया कि सरगना की गिरफ्तारी के लिए कई दिन से टीम लगी थी। रविवार रात को गांव बुढ़ेरा के पास उसकी आने की सूचना पर घेराबंदी की गई। यहां से बलीनो कार में सवार राकेश चौधरी को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से दो मोबाइल, एक डायरी, एक पेन बरामद हुआ। डायरी में सेना में भर्ती से संबंधित आरएमडीएस और रोल नंबर का विवरण हैं। इनकी जांच की जा रही है। 

4 of 5
आरोपी के बारे में जानकारी देते एसएसपी - फोटो : अमर उजाला
राकेश चौधरी से पूछताछ में पता चला कि गांव में उसकी तीन करोड़ से अधिक की संपत्ति है। वो प्रधान मां के काम भी देखता था। उसका गिरोह तकरीबन सात साल से युवकों को सेना में भर्ती कराने का झांसा देकर 10 करोड़ से अधिक कमा चुका है। गिरोह के सदस्यों के निशाने पर गांव के युवक रहते थे। वो फर्जी मेडिकल, निवास-अविवाहित प्रमाण पत्र, बनवाने का झांसा देते हैं। पुलिस अब सेना में भर्ती कराए गए युवकों के बारे में जानकारी जुटा रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
गिरोह के तीन सदस्य शामली में भी पकड़े गए थे। उनसे पूछताछ में भी राकेश का नाम सामने आया था। इस पर उसके खिलाफ शामली के थाना गुढ़ीपुख्ता में भी मुकदमा दर्ज किया गया है। उसके गिरोह में हाथरस के सादाबाद निवासी सतीश जाट, धौलपुर के राजाखेड़ा का सुरेंद्र ठाकुर उर्फ गुरुजी, बुलंदशहर का जितेंद्र, बाह का साधू यादव, शामली का सरविंद्र और मेरठ का सचिन है। उदय को पुलिस जेल भेज चुकी है। 


संबंधित खबर: सेना में नौकरी के नाम पर 100 से ज्यादा युवकों से ठगी, सामने आई गिरोह के सरगना की असलियत
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें