फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना का मिशन जिंदगी: साढ़े नौ घंटे तक बढ़ी रहीं तीन हजार लोगों की धड़कनें, गांव में खुशी का माहौल

Tue, 15 Jun 2021 09:46 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 6
आगरा: सेना द्वारा बच्चे को सकुशल बाहर निकाला गया - फोटो : अमर उजाला
फतेहाबाद के गांव धरियाई में सुबह साढ़े सात बजे चार वर्षीय शिवा खेलते समय खुले बोरवेल में गिर पड़ा। करीब 180 फुट गहरे गड्ढे में वह 95 फुट पर जाकर फंस गया। इसके बाद जिसे भी खबर लगी वह दौड़कर घटनास्थल पर पहुंच गया। धरियाई ही नहीं आसपास के निबोहरा, रामपुर, रामगढ़ आदि गांवों के करीब तीन हजार लोग मौके पर जमा हो गए। करीब आठ बजे पुलिस को सूचना दी गई। 8:20 पर पुलिस वहां पहुंच गई। पूर्वाह्न करीब 11:30 बजे सेना और आपदा प्रबंधन की टीमों ने बचाव कार्य शुरू कर दिया। शाम करीब पांच बजे बचाव कार्य पूरा हुआ और शिवा को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। सुबह साढ़े सात बजे से शाम पांच बजे तक चले मिशन जिंदगी के दौरान मौके पर मौजूद करीब तीन हजार लोगों की साढ़े नौ घंटे तक धड़कनें बढ़ी रहीं। शिवा के सकुशल निकलने के बाद सबने राहत की सांस ली और सेना और बचाव दल को धन्यवाद दिया।
विज्ञापन

2 of 6
आगरा: सेना ने चलाया बच्चे के बचाव का अभियान - फोटो : अमर उजाला
1 : दो दिन से खुला पड़ा था गड्ढा
एसएसपी मुनिराज जी ने बताया कि गांव धरियाई में छोटेलाल के घर के सामने दो दिन से बोरवेल खुला पड़ा था। सुबह साढ़े सात बजे छोटेलाल का चार वर्षीय बेटा खेलते समय 180 फुट गहरे गड्ढे में गिर गया और 95 फुट पर जाकर फंस गया। आठ बजे पुलिस को सूचना मिली और 15-20 मिनट में पीआरवी मौके पर पहुंच गई। 8:30 बजे पुलिस अधिकारी और 8:40 पर स्वास्थ्य विभाग की टीम भी पहुंच गई। 8:45 बजे बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी।
विज्ञापन

3 of 6
आगरा: सौ फीट गहरे इसी बोरवेल में गिरा बच्चा और मौके पर मौजूद भीड़ - फोटो : अमर उजाला
पाइप से पहुंचाई ऑक्सीजन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहाबाद के अधीक्षक डॉ. एके सिंह के नेतृत्व में चिकित्सकों की टीम ने बच्चे को बचाने के प्रयास शुरू किए। करीब साढ़े नौ बजे गड्ढे में पाइप डालकर बच्चे को ऑक्सीजन पहुंचाई गई। डॉ. एके सिंह ने बताया कि बच्चे के स्वास्थ्य पर पल-पल नजर रखी जा रही थी। बच्चे के परिजनों की तबीयत न बिगड़े, इसके लिए उनके परिजनों के भी स्वास्थ्य का परीक्षण किया जा रहा था। दस बजे एसपीआरए पूर्वी वेंकट अशोक और साढ़े दस बजे फतेहाबाद के एसडीएम राजेश कुमार मौके पर पहुंचे।

4 of 6
आगरा: बच्चे के बोरवेल में गिरने के बाद मौके पर पहुंची सेना - फोटो : अमर उजाला
हाथ से मिट्टी हटा रहा था शिवा
करीब पौने ग्यारह बजे बोरवेल के गड्ढे में रस्सी से बांधकर कैमरा पहुंचाया गया। शिवा की गतिविधियां देखी गईं। इस दौरान चार साल का मासूम शिवा अपने हाथ से मिट्टी हटाता हुआ दिखाई दिया, इससे बचाव दल को थोड़ी राहत मिली। साढ़े ग्यारह बजे सेना और 11:40 पर राज्य आपदा प्रबंधन (एसडीआरएफ) की टीम पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। 
विज्ञापन

5 of 6
आगरा: बोरवेल में बच्चा गिरने के बाद जेसीबी से खोदा गया गड्ढा - फोटो : अमर उजाला
बच्चे को पानी पहुंचाया, मां-बाप से बात कराई
सेना और आपदा प्रबंधन की टीम ने 12:20 पर बोरवेलज के गड्ढे से कुछ दूर दूसरे गड्ढे की खोदाई शुरू करा दी। इस दौरान दोपहर 1 बजकर 20 मिनट पर बच्चे को पानी पहुंचाया और मां-बाप से बात कराई। उन्हें कैमरे में शिवा का मूवमेंट भी दिखाया। करीब पौने दो बजे गाजियाबाद से राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन (एनडीआरएफ) की टीम भी मौके पर पहुंच गई। यहां करीब 100 फुट गहरा गड्ढा खोदा गया और फिर उसमें सुरंग बनाकर बच्चे तक पहुंचा गया। एक बैग की मदद से करीब पांच बजे शिवा को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आगरा: सेना के जवानों ने बचाया चार साल का मासूम - फोटो : अमर उजाला
एसएन मेडिकल कॉलेज भेजा शिवा को
करीब साढ़े नौ घंटे शिवा बोरवेल के अंदर रहा। बाहर आते ही चिकित्सकों ने उसका परीक्षण किया और उसे एसएन मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। चिकित्सकों ने बताया कि शिवा पूरी तरह स्वस्थ है और उसे एहतियातन चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया है। शिवा के बाहर आने के बाद लोगों ने बचाव कार्य में लगी सेना और अन्य विभागों और लोगों का शुक्रिया अदा किया और कहा कि समय पर टीम नहीं आती तो शिवा के प्राण संकट में पड़ जाते।

ये भी पढ़ें: अनलॉक: दो महीने बाद 16 जून को खुलेगा ताजमहल, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने जारी की सूचना
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें